क्ले मोडलिंग व पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता WSW-2015 competitions 
अंतरिक्ष
में डिस्कवरी विषय पर हुई क्ले मोडलिंग व पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता  
| पोस्टर का प्रदर्शन करते हुए बच्चे और साथ में प्रधानाचार्या व शिक्षिकाएं | 
विश्व अंतरिक्ष सप्ताह
के अंतर्गत आज होली मदर पब्लिक स्कूल कांसापुर रोड़ मे विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह के अंतर्गत
स्पेस डिस्कवरी थीम पर क्ले मोडलिंग, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
दिन के मध्यान्ह समय को ज्ञात करने का प्रयोग (नून डे टाइम एक्सपेरिमेंट) भी
करवाया गया। 
इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने ग्रह, उपग्रह, धूमकेतु, आकाश गंगा,
स्पेस क्राफ्ट, कृत्रिम उपग्रह, सौर मंडल की आकृतियाँ बना कर सबका मन मोह लिया। इस
प्रतियोगिता का आयोजन विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह के आजोजक संगठन, स्पेस संस्था
नयी दिल्ली, हरियाणा विज्ञान मंच रोहतक व सी वी रमण विज्ञान क्लब
यमुनानगर के सयुंक्त तत्वाधान में किया गया। प्रतियोगिता में अस्सी बच्चों ने विभिन्न
बच्चों ने अंतरिक्ष व खगोलीय खोज विषय पर पोस्टर बनाए।
| क्ले मौडलिंग कलाकृतियाँ दिखाते बच्चे | 
आज के इस आयोजन में
प्रतिभागी विद्यार्थियों से संवाद करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका
कश्यप कहा कि बच्चों को विज्ञान में रूचि लेते हुए बड़ी बड़ी कल्पनाएँ करनी चाहियें
कि वो विज्ञान से क्या चाहते हैं ताकि वैज्ञानिक उन कल्पनाओं साकार कर सकें। स्कूल
के बच्चों ने  विश्व अंतरिक्ष सप्ताह के
अंतर्गत विज्ञान गतिविधियों में बहुत ही उत्साह से भाग लिया।
परिणाम 
इस पोस्टर प्रतियोगिता
मे पदमालाया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिव्यांशु   ने द्वितीय
व निखिल राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम मे विद्यालय के भूगोल
अध्यापक डीके पाण्डेय, विज्ञान विभाग से दीपिका देसवाल, रेखा सुंदर, सपना वा
दीपिका काम्बोज का योगदान सराहनीय रहा।
अख़बारों में
अख़बारों में
प्रस्तुती:  दर्शन लाल बवेजा 



 
 
keep it up
ReplyDelete