Showing posts with label क्यों और कैसे. Show all posts
Showing posts with label क्यों और कैसे. Show all posts

Monday, November 08, 2010

आपकी हथेली में छेद हो जाना Hole in your Palm

हथेली में छेद हो जाना  Hole in the Palm
क्या  हो अगर बिना दर्द आपकी हथेली में छेद हो जाए? 
तो आईये फिर कर के देखे अपनी हथेली में छेद। एक प्लास्टिक का पाइप (पी वी सी पाइप) या कागज  को रोल करके बनाया गया बेलनाकार  पाइप  ही तो चाहिए बस या अभी अपने पास रखा कोई कागज गोल लपेट कर पाईप बना लो।
दोनों आंखे खुली रखनी है एक आँख पर पाइप के एक सिरे को लगा लेते है अपनी  दूसरी हथेली को पाइप के साथ कही भी चित्रानुसार सटा लेते है। दोनों आँखे खुली रखनी है अब आपको अपनी हथेली जो पाईप के साथ सटी है उस में छेद दिखाई देगा। दोनों आंखे खुली रख कर किसी भी वस्तु को देखते है  वो हथेली के छेद में से भी दिखेगी।
One of your eyes sees a hole, the other sees a hand. Your eyes and brain add the two images together, creating a hand with a hole in it! ... That's because one eye is likely dominant, which means your brain has a slight preference for visual information from that eye over the other.
नोट: रौशनी की तरफ देखोगे तो अच्छे परिणाम मिलेगे, हथेली को पाइप के साथ जोड़ना है न की आगे लाना है।
हमारी दोनों आँखे एक ही समय में दो अलग अलग ऑब्जेक्ट्स को देख रही है,दोनों आँखों के रेटिना पर भी अलग अलग प्रतिबिंब बनेगा जो की अतिच्छादन overlap करने से छेद को हथेली पर दिखायेगा।
प्रस्तुति:- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा
द्वारा--दर्शन बवेजा, विज्ञान अध्यापक, यमुना नगर, हरियाणा










Wednesday, September 22, 2010

क्यों और कैसे विज्ञान मे New Science Blog

'क्यों और कैसे विज्ञान मे' ब्लॉग बनाने की आवश्यकता क्यों पड़ी यह मेरे सहकर्मी मुकेश रोहिल के कहने पर बनाया जा रहा है |
मुकेश ने कहा की कोई ऐसा ब्लॉग बनाओ जहां बच्चो और बड़ों सब को विज्ञान की छोटी से छोटी  जिज्ञासाओं का हल मिल सके और छोटे बड़े सब प्रश्नों का उत्तर मिल सके |
तो फिर आ गया ये ब्लॉग जहाँ मिलेगा आपको क्यों और कैसे का जवाब वो भी विशेषज्ञ टिप्पणियों  के साथ |
अभी  तक दो पोस्ट डाली जा चुकी है |
कई पाठक आपनी टिप्पणी मे ऐसे ही प्रश्न पूछते है उनके ज़वाब 'क्यों और कैसे विज्ञान मे' दिए जायेंगे 
पोस्ट  देखें 

हमें आकाश नीला क्यूँ दिखाई पड़ता है ? Why is the sky blue?

कुत्ते जीभ बाहर निकाल कर क्यों हाँफते रहते है ? Why do dogs often keep out their tongue in summer?

सुझावों  का स्वागत है |

 

 

Monday, April 12, 2010

हथेली में छेद हो जाना Hole in the Palm

हथेली में छेद हो जाना  Hole in the Palm
क्या  हो अगर बिना दर्द आपकी हथेली में छेद हो जाए ,तो आईये फिर कर के देखे अपनी हथेली में छेद,         एक प्लास्टिक का पाइप (पी वी सी पाइप) या कागज  को रोल कर के बनाया गया बेलनाकार  पाइप  ही तो चाहिए बस या अभी अपने पास रखा कोई कागज गोल लपेट कर पाईप बना लो | 
दोनों आंखे खुली रखनी है एक आँख पर पाइप के एक सिरे को लगा लेते है अपनी  दूसरी हथेली को पाइप के साथ कही भी चित्रानुसार सटा लेते है | दोनों आँखे खुली रखनी है अब आपको अपनी हथेली जो पाईप के साथ सटी है उस में छेद दिखाई देगा | दोनों आंखे खुली रख कर किसी भी वस्तु को देखते है  वो हथेली के छेद में से भी दिखेगी |
नोट: रौशनी की तरफ देखोगे तो अच्छे परिणाम मिलेगे, हथेली को पाइप के साथ जोड़ना है न की आगे लाना है |
हमारी दोनों आँखे एक ही समय में दो अलग अलग ऑब्जेक्ट्स को देख रही है,दोनों आँखों के रेटिना पर भी अलग अलग प्रतिबिंब बनेगा जो की अतिच्छादन overlap करने से छेद को हथेली पर दिखायेगा   
द्वारा–दर्शन बवेजा ,विज्ञान अध्यापक ,यमुना नगर ,हरियाणा