Showing posts with label वायु का फैलाव. Show all posts
Showing posts with label वायु का फैलाव. Show all posts

Thursday, December 29, 2011

पानी की बूँद उपर कैसे चढ़ी ?A drop of water.

पानी की बूँद उपर कैसे चढ़ी ? A drop of water.
इस प्रयोग में बताया गया है कि बुलबुला उपर कैसे चढ़ा,बच्चों की जिज्ञासा अब इतनी बढ़ चुकी है कि वो गतिविधियों को देखते है और साथ के साथ उस को बना भी डालते हैं . आओ जाने कैसे हुआ यह ?
आवश्यक सामग्री : एक इंजेक्शन की खाली शीशी,एक पेन का खाली रिफिल (5 cm) का टुकड़ा,शीशी की रबर की ढक्कन,पानी आदि 
सिद्धांत : वायु गर्म होने पर फैलती है. 
पानी की बूँद डालते हुए 
कार्य विधि : शीशी की रबर कैप में किसी नोकदार कील या तार से छेद कर लेते हैं फिर बाल पेन के खाली रिफिल का 5 cm का टुकड़ा काट लेते हैं इस रिफिल के टुकड़े को रबर कैप में किये गए छेद में डाल देते हैं और ढक्कन को शीशी पर चढ़ा देते हैं अब इस रिफिल पाईप में दो तीन बूंद पानी की डालते हैं.
नोट यदि पानी रिफिल में नीचे न जा रहा हो तो थोड़ा सा ढक्कन ढीला कर के फिर कस देते है. अब अपनी दोनों हथेलियों को जोर जोर से रगड़ते हैं जब वो बहुत हर्म हो जाए तो शीशी को हथेलियों में लेते हैं तब हम क्या देखते है कि पानी की बूँद नली में उपर चढ़ने लगती है .
शीशी को पकडना 
ऐसा क्यूँ हुआ ? : जब हम गर्म हथेलियों में शीशी को पकड़ते हैं तो शीशी के अंदर की वायु गर्म होती है और गर्म हो कर वायु फैलती है और उपर जाती है यह गर्म  हुई वायु  रिफिल में से आगे जाती है क्यूंकि एक वो ही मार्ग है गमन के लिए और उस मार्ग का रास्ता रोका है पानी की बूँद ने, अतैव वायु पानी की बूँद को भी आगे धकेलती है और पानी नी बूँद बाहर निकल जाती है.
इस प्रयोग में हमने गर्म वायु का विस्तार और सम्पीडन समझा.
इस प्रयोग का विडियो भी देख सकते है जो की एक बच्चे ने किया है 
प्रस्तुति :- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा
द्वारा :- दर्शन बवेजा,विज्ञान अध्यापक,यमुना नगर,हरियाणा
विज्ञानं संचार में अपना योगदान दें इस ब्लॉग के फालोअर बन कर   
उत्साहवर्धन करें |
   

Wednesday, April 07, 2010

वायु का फैलाव एवं संपीडन compression and expansion of air


वायु का  फैलाव एवं संपीडन Compression and Expansion of Air
आवश्यक
सामग्री --ग्लास फ्लास्क या कोई भी दवा या टोनिक की  खाली शीशी ,एक गुब्बारा (बैलून)
सिद्धांत-वायु का विस्तार (ऎकसपैशन ऑफ़ एयर) गर्म करने पर हवा का फैलाव होता है एवं वायु का संपीडन (कम्प्रेशन ऑफ़ एयर )
बनाने की विधि,कार्य विधि:-
एक ग्लास फ्लास्क या कोई भी दवा या टोनिक की  खाली शीशी लेकर उस के मुहं  पर  एक गुब्बारा (बैलून) चढ़ा  लेते है फिर इसे गरम करते है बोतल के अन्दर की हवा गरम हो कर फैलेगी और गुब्बारा अपने आप  फूलने लगेगा अर्थार्त गर्म करने पर हवा का फैलाव होता है | अब बोतल को कुछ देर ठंढी  होने रख दो तो हम देखते है  कि यही गुब्बारा सिकुड़ कर बोतल के अंदर घुस जाता है अर्थार्त ठंढी होने पर हवा संपीडित होती है | 
एक  और प्रयोग कर सकते है निम्न देखे 

 गर्म करने पर हवा फ़ैल कर बाहर आ जाएगी  और जब ट्यूब ठंडी होगी तो निर्वात उत्पन्न होगा और वायु दबाव में अंतर के कारण पानी उपर चडेगा |
नोट :- बोतल को गर्म करने के लिए मोमबत्ती का प्रयोग  करे आग से सावधान रहे |

नीचे  का चित्र गूगल से साभार 

द्वारा--दर्शन बवेजा ,विज्ञान अध्यापक ,यमुना नगर ,हरियाणा