Showing posts with label गिरगिट रंगीला. Show all posts
Showing posts with label गिरगिट रंगीला. Show all posts

Saturday, February 05, 2011

रंग बदलता फ्लास्क Coloured Flask.

कितना मज़ा आया जब बच्चों ने देखा कि एक फ्लास्क में कुछ रसायन मिला कर वो फ्लास्क गिरगिट रंगीला Chemical chameleon बन गया।
तो आओ बच्चों आप भी अपने अध्यापक को कहें कि वो भी कर कर दिखाएँ यह प्रयोग आपको
रसायन के यह मनोरंजक प्रयोग यदि लैब में उपलब्ध(यानी बिना कोई अलग से खर्चा किये) रसायनों से कर के दिखाएँ जाएँ तो बच्चों के अंदर रसायन विज्ञान के प्रति एक विशेष रूचि उत्पन्न होगी और रसायन विज्ञान से जो डर बच्चों को लगता है वो दूर होगा।
इस प्रयोग को करने के लिए हमे चीनी ,सोडियम हाइड्रोआक्साईड(NaOH) ,पोटाशीयम परमैग्नेट का जलीय घोल (KMnO4) चाहिए।
250  ml  के फ्लास्क में आधा पानी से भर कर उस में आधा आधा छोटा चम्मच चीनी ,सोडियम हाइड्रोआक्साईड(NaOH) घोल लेते है फिर उस में पोटाशीयम परमैग्नेट का तनु जलीय घोल (KMnO4) मिलाते है।
चीनी + सोडियम हाइड्रोआक्साईड(NaOH) + पोटाशीयम परमैग्नेट(Potassium Permanganate) का तनु जलीय घोल (KMnO4)
रंग जल्दी जल्दी इस क्रम में बदलते हैं
बैंगनी >नीला(तेज़ी से) >हल्का नीला(तेज़ी से) >हरा >हल्का हरा >तेज पीला >हल्का पीला
देखें हमारे को भी मिले ये रंग
imp-1 imp-2 imp-3 imp-4 imp-5 imp-6 imp-7 imp-8  imp-10  imp-9
आया ना मज़ा
आप भी कहें अपने विज्ञान अध्यापक से के वो भी कर के दिखाएँ आप को यह प्रयोग।
जब पोटाशीयम परमैग्नेट किसी भी एल्केलाईन से क्रिया करता है तो वह पोटाशीयम मैग्नेट में अपचयित हो कर नीला/हरा रंग देते है।
Potassium permanganate solution changes colour when poured into sodium hydroxide and sugar solution. Colours are as follows:
- purple (MnO4- ions)
- blue (MnO4 3- ions)
- green (MnO4 2- ions)
- orange/yelow (Mn 3+ ions)

प्रस्तुति:- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा
द्वारा--दर्शन बवेजा ,विज्ञान अध्यापक ,यमुना नगर ,हरियाणा
विज्ञानं संचार में अपना योगदान दें इस ब्लॉग के फालोअर बन कर     
                                    उत्साहवर्धन करें |