वायु का फैलाव एवं संपीडन Compression and Expansion of Air
आवश्यक सामग्री --ग्लास फ्लास्क या कोई भी दवा या टोनिक की खाली शीशी ,एक गुब्बारा (बैलून)
सिद्धांत-वायु का विस्तार (ऎकसपैशन ऑफ़ एयर) गर्म करने पर हवा का फैलाव होता है एवं वायु का संपीडन (कम्प्रेशन ऑफ़ एयर )

बनाने की विधि,कार्य विधि:-

एक ग्लास फ्लास्क या कोई भी दवा या टोनिक की खाली शीशी लेकर उस के मुहं पर एक गुब्बारा (बैलून) चढ़ा लेते है फिर इसे गरम करते है बोतल के अन्दर की हवा गरम हो कर फैलेगी और गुब्बारा अपने आप फूलने लगेगा अर्थार्त गर्म करने पर हवा का फैलाव होता है | अब बोतल को कुछ देर ठंढी होने रख दो तो हम देखते है कि यही गुब्बारा सिकुड़ कर बोतल के अंदर घुस जाता है अर्थार्त ठंढी होने पर हवा संपीडित होती है |
एक और प्रयोग कर सकते है निम्न देखे
गर्म करने पर हवा फ़ैल कर बाहर आ जाएगी और जब ट्यूब ठंडी होगी तो निर्वात उत्पन्न होगा और वायु दबाव में अंतर के कारण पानी उपर चडेगा |
नोट :- बोतल को गर्म करने के लिए मोमबत्ती का प्रयोग करे आग से सावधान रहे |
द्वारा--दर्शन बवेजा ,विज्ञान अध्यापक ,यमुना नगर ,हरियाणा