Showing posts with label Blue Moon. Show all posts
Showing posts with label Blue Moon. Show all posts

Friday, August 31, 2012

क्लब के सदस्यों ने लिए दुर्लभ ब्लू मून के नज़ारे Blue Moon

क्लब के सदस्यों ने लिए दुर्लभ ब्लू मून के नज़ारे Blue Moon


क्लब सदस्य ब्लू मून देखते
क्लब के सदस्यों ने लिए दुर्लभ ब्लू मून के नज़ारे
आज सी. वी. रमण विज्ञान क्लब के सदस्यों ने दुर्लभ ब्लू मून के नज़ारे लिए। विज्ञान क्लब सदस्यों अमन,आंचल,पलक,पारस,पार्थवी,स्पर्ष गम्भीर ने इस नज़ारे को देखकर नयी जानकारी अपने मस्तिष्क कोष में शामिल की।       
मेरी हथेली में चाँद
क्लब समन्वयक दर्शन लाल ने क्लब सदस्यों को ब्लू मून के बारे में बताया कि किसी भी एक कैलेंडर माह के भीतर जब दो बार पूर्णिमा पड़ती है तो इस घटना को ब्लू मून कहा जाता है। इस घटना का ब्लू मून या चांद के नीले हो जाने से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। खगोलीय घटनाओं के क्रम में इस साल अगस्त माह में दो बार पूर्णिमा आयी है। पहली पूर्णिमा दो अगस्त को थी व दूसरी 31 अगस्त को थी। वैज्ञानिकों के अनुसार लूनर माह तथा कैलेंडर माह के दिनों में अंतर के चलते ब्लू मून का नजारा हर तीन साल में एक बार दिखाई देता है। इस वर्ष 31 अगस्त के बाद यह नजारा तीन साल बाद 31 जुलाई 2015 में देखने को मिलेगा।
पार्थवी
एक बार में पूरे चांद के बाद 29.5 दिन की अवधि के बाद दोबारा पूरे चांद के दर्शन होते हैं। ब्लू मून का आशय यह बिलकुल नहीं कि उस दिन चांद का रंग नीला दिखाई देगा। उनके अनुसार जब पहली बार इस घटना की पुष्टि हुई थी तब संयोग वश इस घटना को ब्लू मून का नाम दे दिया गया था तब से आज तक यही नाम चला आ रहा है। 
पारस स्पर्ष
दुनिया भर में लिखी गयी बहुत सी कथा कहानियों में ब्लू मून का जिक्र हुआ है।


स्थानीय  अखबारों ने भी प्रमुखता से छापा .....
दैनिक  भास्कर
 अमर उजाला २-९-१२
प्रस्तुति: सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर, हरियाणा
द्वारा: दर्शन बवेजा,विज्ञान अध्यापक,यमुना नगर, हरियाणा