Showing posts with label जड़त्व. Show all posts
Showing posts with label जड़त्व. Show all posts

Sunday, April 04, 2010

सिक्के का गिलास में गिरना Inertia science activity

सिक्के का गिलास में गिरना  Inertia science activity

आवश्यक सामग्री- एक कांच का गिलास ,एक 5 रूपये का सिक्का,एक हार्ड पेपर का वर्गाकार टुकड़ा  |
सिद्धांत-जड़त्व का सिद्धांत (ला  ऑफ़ इनर्शिया  )
बनाने की विधि– कार्य विधि-- एक हार्ड पेपर का वर्गाकार टुकड़ा गिलास उपर रखो फिर उस पर एक 5 रूपये का सिक्का रखो हार्ड पेपर के टुकड़े को जोर से फ्लिक करो (फिल्क मतलब जैसे कैरम बोर्ड के गोटी को मारते है ) अब हम देखते है हार्ड पेपर का वर्गाकार टुकड़ा तो आगे की और गिरता है और 5 रूपये का सिक्का गिलास में गिरता है | बार बार अभ्यास करने से  प्रयोग होने लगेगा फिर १,२ रुपयों के सिक्को से भी इसे कर के देखो |
द्वारा--दर्शन बवेजा ,विज्ञान अध्यापक ,यमुना नगर ,हरियाणा