Showing posts with label ध्वनि. Show all posts
Showing posts with label ध्वनि. Show all posts

Monday, April 05, 2010

आओ बच्चो टिक -टिकी बनाये tik-tikki



    आओ बच्चो टिक -टिकी बनाये
आवश्यक सामग्री --एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल का ढक्कन (क्राउन) ,धागा ,कमीज़ पर लगाने वाला बटन ,रबर बैंड  |  
सिद्धांत-दो वस्तुओ के टकराने से ध्वनि पैदा होना  |
बनाने की विधि  –कार्य विधि -- एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल का ढक्कन (क्राउन) ले फिर एक कमीज़ पर लगाने वाला बटन ले उसे रबर बैंड में पिरो ले बटन के दुसरे सुराख़ में एक १२ इंच
(१ फीट ) लम्बा धागा पिरो कर गांठ लगा ले  | रबर बैंड को क्राउन के पीछे गांठ लगा कर बांध दे |  अब धागे पर १-१ इंच के बाद गांठे लगा दे |  चित्रानुसार दोनों को पकड़ लो, अंगूठे और ऊँगली से धागे को पकड़ कर पीछे खीचो और छोड़ो बटन बार -बार क्राउन से टकराएगा और टिक-टिक की ध्वनि पैदा करेगा | तुम खुश होंगे और बड़े परेशान ....
        द्वारा--दर्शन बवेजा ,विज्ञान अध्यापक ,यमुना नगर ,हरियाणा