Showing posts with label science project. Show all posts
Showing posts with label science project. Show all posts

Saturday, August 11, 2012

क्लब सदस्यों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी Science Exhibition in DAV school

क्लब सदस्यों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी Science Exhibition in DAV school
डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल के क्लब सदस्य
सी. वी. रमण विज्ञान क्लब यमुनानगर के सदस्यों ने स्थानीय डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में एक विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। इस अवसर पर पोस्टर प्रदर्शनी, पुस्तक प्रदर्शनी, कम लागत के विज्ञान प्रयोग, रोचक गणितीय ट्रिक्स व विज्ञान माडल लगाए गए।
पोस्टर प्रदर्शनी देखते छात्र
विज्ञान संचार के प्रति वचनबद्ध सी. वी. रमण विज्ञान क्लब यमुनानगर के सदस्यों ने बहुत मेहनत से व उत्साह दिखाते हुए इस प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों व अभिभावकों को विज्ञान से सम्बन्धित रोचक जानकारी दी। क्लब सदस्यों ने नेचर से सम्बन्धित पोस्टर्स के माध्यम से प्राकृतिक आपदा, भारतीय ओषधीय पौधे, भारत के ग्रासलैंड्स, भारत की नदियाँ, सूक्ष्मजीवों का संसार, भारत के लुप्तप्राय जंतु, पर्वत, रेगिस्तान खाद्य सुरक्षा, आइलैंड्स, जंगल, समुन्द्र, मूंगे, मैन्ग्रूव्स नम भूमि, भूमिगत जल आदि को दर्शाते पोस्टर दिखाए व समझाए गए, क्लब सदस्य गुन्जोत सिंह ने पोस्टर प्रदर्शनी की कमान संभाली। 
पुस्तक प्रदर्शनी देखते छात्र व अभिभावक
पुस्तक प्रदर्शनी पर क्लब सदस्य भारत बजाज ने बच्चों व अभिभावकों को विज्ञान से सम्बन्धित विभिन्न पुस्तकों और मैगजीन्स से परिचित करवाया। क्लब सदस्य भारत भास्कर व सूर्य गुप्ता ने अपने माडल प्रकाश का प्रयोग बक्स से अपवर्तन, परावर्तन के प्रयोग करके दिखाए। ऋतिक शर्मा ने किरोसिन आयल व कपूर के मिश्रण से मच्छर मारने की नए प्रकार की मशीन के माडल का प्रदर्शन किया। इस मशीन को बिना बिजली के चलाया जा सकता है और मच्छर इस की और आकर्षित हो कर इस में फंस जाते हैं।
परास बत्रा अपने नवाचारी माडल से समझाते हुए
परास बत्रा ने अपने नवाचारी माडल से सुचालक व कुचालक पदार्थों की पहचान करना बताया। 
क्लब सदस्य हिमांशु शर्मा ने विभिन्न वनस्पतियों से तैयार एक द्रव का प्रदर्शन किया जो कि गाजर घास (कांग्रेस ग्रास) को बढ़ने से रोकता है। इनका यह फार्मूला पेटेंट के लिए आवेदित है।

कम लागत के विज्ञान प्रयोग का प्रदर्शन
क्लब  सचिव दर्शन लाल विज्ञान अध्यापक ने कम लागत के विज्ञान प्रयोग, रोचक गणितीय ट्रिक्स करके बच्चों का ज्ञानवर्धन किया। नीरज व नकुल ने भी खेल खेल में विज्ञान के प्रयोग करके दिखाए।
प्रधानाचार्य व मुख्य अतिथि प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए
डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य वी.एस. ठाकुर व रसायन विज्ञान प्रवक्ता सुमन शर्मा, एम.एम.मेडिकल कालेज के रीडर डाक्टर अमित बाली व अभिभावकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों से उनके माडल्स सम्बन्धित प्रश्न पूछे।
श्री आर. पी. गाँधी जी
इस  अवसर पर यमुनानगर के जाने माने तर्कशील श्री आर. पी. गाँधी जी ने बच्चों को अंधविश्वास निवारण पर बहुत ज्ञानवर्धक व्यख्यान दिया।  
प्रधानाचार्य वी.एस.ठाकुर ने सी. वी. रमण विज्ञान क्लब की विज्ञान संचार के प्रति लग्न के मुक्तकंठ से प्रसंशा की और कहा कि इस प्रकार के क्लब बच्चों व अभिभावकों में विज्ञान शिक्षा के प्रति रूचि उत्पन्न करते हैं।
 इस अवसर पर क्लब की तरफ से बच्चों व स्कूल को विज्ञान पुस्तके भेंट की गई। स्कूल के बहुत से बच्चों ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की व क्लब की आगामी गतिविधियों में भाग लेने में रूचि प्रकट की। 


प्रस्तुति: सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर, हरियाणा
द्वारा: दर्शन बवेजा,विज्ञान अध्यापक,यमुना नगर, हरियाणा
  

Saturday, August 04, 2012

क्लब सदस्यों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी Science Exhibition in MLPS

क्लब सदस्यों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी Science Exhibition in MLPS
माडल प्रदर्शनी
सी. वी. रमण विज्ञान क्लब यमुनानगर के सदस्यों ने स्थानीय मुकुंद लाल पब्लिक स्कूल में एक विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। इस अवसर पर पोस्टर प्रदर्शनी, पुस्तक प्रदर्शनी, कम लागत के विज्ञानं प्रयोग, रोचक गणितीय ट्रिक्स व विज्ञान माडल लगाए गए।
पोस्टर प्रदर्शनी
विज्ञान संचार के प्रति वचनबद्ध सी. वी. रमण विज्ञान क्लब यमुनानगर के सदस्यों ने बहुत मेहनत से व उत्साह दिखाते हुए इस प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों व अभिभावकों को विज्ञान से सम्बन्धित रोचक जानकारी दी। क्लब सदस्यों ने नेचर से सम्बन्धित पोस्टर्स के माध्यम से प्राकृतिक आपदा, भारतीय ओषधीय पौधे, भारत के ग्रासलैंड्स, भारत की नदियाँ, सूक्ष्मजीवों का संसार, भारत के लुप्तप्राय जंतु, पर्वत, रेगिस्तान खाद्य सुरक्षा, आइलैंड्स, जंगल, समुन्द्र, मूंगे, मैन्ग्रूव्स नम भूमि, भूमिगत जल आदि को दर्शाते पोस्टर दिखाए व समझाए गए, क्लब सदस्य सोनाक्षी ने पोस्टर प्रदर्शनी की कमान संभाली। 
पुस्तक प्रदर्शनी
पुस्तक प्रदर्शनी पर क्लब सदस्य अमन काम्बोज ने बच्चों व अभिभावकों को विज्ञान से सम्बन्धित विभिन्न पुस्तकों और मैगजीन्स से परिचित करवाया। क्लब सदस्या आंचल काम्बोज ने अपने माडल प्रकाश का प्रयोग बक्स से अपवर्तन, परावर्तन के प्रयोग करके दिखाए। शाश्वत शर्मा ने किरोसिन आयल व कपूर के मिश्रण से मच्छर मारने की नए प्रकार की मशीन के माडल का प्रदर्शन किया। इस मशीन को बिना बिजली के चलाया जा सकता है और मच्छर इस की और आकर्षित हो कर इस में फंस जाते हैं।
माडल प्रदर्शनी
परास बत्रा व पार्थवी ने अपने नवाचारी माडल से सुचालक व कुचालक पदार्थों की पहचान करना बताया। क्लब सदस्य मान्वेंदर शर्मा ने विभिन्न वनस्पतियों से तैयार एक द्रव का प्रदर्शन किया जो कि गाजर घास (कांग्रेस ग्रास) को बढ़ने से रोकता है।
क्लब  सचिव दर्शन लाल विज्ञान अध्यापक ने कम लागत के विज्ञान प्रयोग, रोचक गणितीय ट्रिक्स करके बच्चों का ज्ञानवर्धन किया। अनुराग व अमन काम्बोज ने भी खेल खेल में विज्ञान के प्रयोग करके दिखाए।
मुकुंद लाल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मैडम शशि बाठला व रसायन विज्ञान प्रवक्ता श्रीमती मंजू वर्मा, डाक्टर चंद्रशेखर शर्मा व अभिभावकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों से उनके माडल्स सम्बन्धित प्रश्न पूछे। प्रधानाचार्य मैडम शशि बाठला ने सी. वी. रमण विज्ञान क्लब की विज्ञान संचार के प्रति लग्न के मुक्तकंठ से प्रसंशा की और कहा कि इस प्रकार के क्लब बच्चों व अभिभावकों में विज्ञान शिक्षा के प्रति रूचि उत्पन्न करते हैं। 
इस अवसर पर क्लब की तरफ से बच्चों व स्कूल को विज्ञान पुस्तके भेंट की गई। स्कूल के बहुत से बच्चों ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की व क्लब की आगामी गतिविधियों में भाग लेने में रूचि प्रकट की। 
प्रस्तुति: सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर, हरियाणा
द्वारा: दर्शन बवेजा,विज्ञान अध्यापक,यमुना नगर, हरियाणा
   

Wednesday, October 05, 2011

23सितम्बर 2011 को क्लब सदस्यों ने ज्ञात की पृथ्वी की परिधि Circumference of the Earth date September 23,2011

23सितम्बर  2011 को क्लब सदस्यों ने ज्ञात की पृथ्वी की परिधि Circumference of the Earth date September  23,2011
मानवेंद्र शर्मा के नेतृत्व मे 
सी.वी.रमन विज्ञान क्लब यमुनानगर के सदस्यों ने विषुव के अवसर पर पृथ्वी की परिधि ज्ञात करने का प्रयोग किया. क्लब सदस्यों ने क्लब बाल सचिव मानवेंद्र शर्मा के नेतृत्व मे अपनी १० साथियों की टीम के साथ जिमखाना क्लब के साथ खाली पड़े मैदान मे यह पृथ्वी की परिधि ज्ञात करने का प्रयोग किया.
विषुव एक भागोलिक समय-बिंदु है जो की २३ सितम्बर के दिन होता है इस दिन और रात एक बराबर होते हैं. जैसा कि हम जानते हैं कि पृथ्वी अपनी धुरी पर २३½° झुकी हुई है सूर्य के चारो और चक्कर लगते हुए पृथ्वी का एक गोलार्ध सूर्य के एक तरफ रहता है और फिर दूसरा गोलार्ध सूर्य की और रहता है वर्ष मे दो बार ऐसी स्तिथि भी आती है जब जब पृथ्वी का झुकाव न सूर्य की ओर ही होता है, और न ही सूर्य से दूसरी ओर, बल्कि बीच में होता है। इस स्थिति को विषुव या इक्विनॉक्स कहा जाता है। इन दोनों तिथियों पर दिन और रात की बराबर लंबाई लगभग बराबर होती है.
क्लब के सचिव दर्शन लाल ने बताया कि यह स्तिथि पृथ्वी की परिधि ज्ञात करने की सबसे बेहतर स्तिथि होती है. आज के दिन सूर्य बिलकुल भूमध्य रेखा पर होता है यदि ऐसी स्तिथि मे दो शहर  जो एक दूसरे से 500-600 किलोमीटर दूर हो वहां पर भी कोई दूसरी टीम यही प्रयोग कर के सूर्य का कोण ज्ञात करे तो दोनों कोणों की मदद से इरैटोस्थनिज़ की विधि से पृथ्वी की परिधि की गणना की जाती है क्लब सदस्यों की इस काम मे मदद करने मे अंतर्राष्ट्रीय इरैटोस्थनिज़ टीम के सदस्यों मे पूरी दुनिया मे जगह जगह यह प्रयोग किये जिस के नतीजे  ईमेल कर दिए गए हैं अब सभी सदस्य वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पृथ्वी की परिधि ज्ञात करने के अगले चरण मे प्रवेश करेंगे. सभी क्लब सदस्यों को इस अंतर्राष्ट्रीय संस्था के द्वारा प्रमाणपत्र दिया जायेगा.
 डा.चन्द्रशेखर शर्मा के साथ 
क्लब के रिसोर्स पर्सन्स डा.चन्द्रशेखर शर्मा ने बताया कि एक वर्ष मे चार दिन ऐसे आते है बस उन्ही चार दिनों मे कईं देशो के बच्चे मिल कर संस्था के सहयोग से यह अर्थ एक्सपेरिमेंट करते है वो चार दिन विषुव मार्च मे, समर सॉल्स्टाइस जून मे फिर विषुव सितंबर मे और विंटर सॉल्स्टाइस दिसंबर मे आते है विषुव को दिन रात बराबर होते हैं और समर सॉल्स्टाइस व विंटर  सॉल्स्टाइस को क्रमश  सबसे बड़ा दिन और रात होती है. अब क्लब सदस्य दिसम्बर मे विंटर सॉल्स्टाइस के दिन फिर से यह प्रयोग करेंगे और उस दिन और अधिक बच्चे इस मे शामिल किये जायेंगे.

पृथ्वी की परिधि ज्ञात करने की इरैटोस्थनिज़ गणना Eratosthenes' measurement of the Earth's circumference   विधि का प्रयोग कर के इन क्लब सदस्यों ने  पृथ्वी की परिधि ज्ञात की.
इस प्रयोग को करने के लिए एक छड चाहिए होती है जो पृथ्वी पर खड़ी की जा सके यानी जैसे क्रिकेट की विकेट होती है उसे हम जमीन मे गाड़ देते हैं या फिर लकड़ी के तख्ते पर एक स्टिक छडी खड़ी कर लेते हैं.
23सितम्बर  2011 को क्लब सदस्यों  11 AM से 1 PM के बीच इस स्टिक को जमीन पर खडा कर के प्रत्येक 4 मिनट के बाद परछाई की लम्बाई नापते रहे और इस सारणी मे नोट करते रहे. 
माप सारणी मे लिख लेते हैं 
समय
छड की ऊँचाई
परछाई की लम्बाई 
11:30 AM
80 cm
53cm
11.34 AM
80 cm
52 cm
11.38 AM
80 cm
50 cm
---
---
---
----
----
----
11.58 AM
80cm
41 cm
12.02 Noon
80 cm
40.5 cm
12.04 PM
80 cm
41 cm
12.08 PM
80 cm
41.5 cm
---
---
----
----
---
---
----
-----
----
12.26 PM
80 cm
44 cm
12.36 PM
80 cm
45 cm
यहाँ से हमे दो गणनाएं प्राप्त होती हैं 
छड की लम्बाई                       = 80 cm            
परछाई की न्यूनतम लम्बाई = 40.5 cm   
अब इन दोनों गणनाओं की सहायता से हम सूर्य का कोण ज्ञात कर सकते है.
City
यमुनानगर
Country
India
Date
23सितम्बर  2011 
Location
सेक्टर  17
Latitude
30°08’ N
Longitude
77°17’ E
Gnomon
80 cm
Shadow
40.5 cm
Angle
26.85°

इस प्रयोग मे अर्जुन,आदित्य,मानवेंद्र,शाश्वत,हृतिक,पारस,मेघा,मानस,प्रदीप,शुभम,विपिन,राहुल व नीरज ने दर्शन लाल विज्ञान अध्यापक और डा.चन्द्रशेखर शर्मा के मार्गदर्शन मे यह गतिविधि सम्पन्न की.

नतीजे प्राप्त हो गए हैं 
पीट रोड peet road मलेशिया के SMK st Thomas स्कूल के बच्चो की गणना के अनुसार, 
City
Jalan gambut
Country
Malaysia
Date
21 June 2011
Solar Noon (UT)
Latitude
03°49’N = +3,8167°
Longitude
103°20’E
Gnomon
80 cm
Shadow
40.5 cm
Angle
01°22’ = 01.375°

हल करने पर,
पृथ्वी की परिधि =  41290 किलोमीटर                        
पृथ्वी की परिधि (स्टैंडर्ड) = 40075 किलोमीटर 
सदस्यों की गणना मे त्रुटि  = 3.031 %            
प्रस्तुति :- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा 

द्वारा :-दर्शन बवेजा,विज्ञान अध्यापक,यमुना नगर,हरियाणा

विज्ञानं संचार में अपना योगदान दें इस ब्लॉग के फालोअर बन कर