Showing posts with label संतुलन बनाना. Show all posts
Showing posts with label संतुलन बनाना. Show all posts

Monday, March 07, 2011

बच्चों ने सीखा संतुलन बनाना Balance 8 nails on One

 बच्चों ने सीखा संतुलन बनाना Balance 8 nails on One
आज कक्षा 7 के बच्चों ने कहा कि एक प्रयोग करवाओ जो मजेदार हो |
तो उन को कर के दिखाया गया कैसे हम एक खड़ी हुई कील पर8अन्य समान कीलों को संतुलित कर सकते है |
इस के लिए चाहिए 10 कीलें जिन की लम्बाई कम से कम 2.5 इंच तो जरूर हो एक हथोडी और एक लकड़ी का छोटा सा फट्टा |
हमने तो काम चला लिया स्कूल के बैंच पर कील गाड़ कर,
पहले एक कील को सीधा गाड़ लो |
फिर एक कील नीचे रख कर उस पर एक के बाद एक 4 इधर 4 उधर कीलें क्रमवार रख दो |
अब 10वी कील ले के उसे पहली और 8 अन्य कीलों के उपर रख दो उस की टोपी पहली कील से दूसरी तरफ हो | यहाँ एक लाक बन जाता है |
अब पहली और दसवी कील को उठा कर (बीच में 8 कीलें है)  गाड़ी गयी कील पर बीचो-बीच रख देते हैं |
लो जी बन गया संतुलन
देखें यह चलचित्र
प्रस्तुति:- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा
द्वारा--दर्शन बवेजा,विज्ञान अध्यापक,यमुना नगर,हरियाणा
विज्ञानं संचार में अपना योगदान दें इस ब्लॉग के फालोअर बन कर     
                                    उत्साहवर्धन करें |