Showing posts with label प्रकाश. Show all posts
Showing posts with label प्रकाश. Show all posts

Tuesday, June 15, 2010

प्रकाश के प्रयोगों का बक्सा Optics Experiments Box

प्रकाश के प्रयोगों का बक्सा Optics Experiments Box
आवश्यक सामग्री :- एक लकड़ी का बॉक्स (ऊपर काँच,सामने काँच दीवार,साइड के दो,back दीवारे लकड़ी वाला) दो लेजर टार्च,उत्तल लेंस/दर्पण,अवतल लेंस/दर्पण,समतल दर्पण,काँच की साधारण पट्टी,प्रिज्म दो,क्ले(मिटटी)
सिद्धांत/नियम :- अपवर्तन ,परावर्तन ,विक्षेपण के नियम
कैसे बनाये :- एक लकड़ी का बॉक्स ऐसे तैयार करवाते है | ऊपर काँच,सामने काँच की दीवार वाला ,साइड के दो,back दीवारे लकड़ी की |
बॉक्स में क्ले मिटटी की सहायता से उत्तल लेंस/दर्पण,अवतल लेंस/दर्पण,समतल दर्पण,काँच की साधारण पट्टी,दो प्रिज्म खड़े कर लेते है |




अब बॉक्स को बंद कर के चित्रानुसार अपवर्तन ,परावर्तन ,विक्षेपण का सीखने का आनंद ले सकते है
इस मोडल की ये विशेषता है की इस में लेजर बीम के रूप में प्रकाश की किरणे भी आभासित(अनुभव) कर सकते है जिस में पुराने सेटअप ऑप्टिकल बेंच की कमी दूर होती है उस में प्रकाश की किरणे अनुभव नहीं  कर सकते थे |
प्रस्तुति:- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा
द्वारा--दर्शन बवेजा ,विज्ञान अध्यापक ,यमुना नगर ,हरियाणा