Showing posts with label Science Joks. Show all posts
Showing posts with label Science Joks. Show all posts

Tuesday, October 19, 2010

लो और नए विज्ञान चुटकले आये Science Joks

लो और नए विज्ञान चुटकले आये Science Joks

1. अध्यापक (छात्र से)- मैंने तुम्हें कुत्ते पर एक साईंस नोट लिखने को कहा था, लिख के क्यों नही लाये।
छात्र (अध्यापक से)- मैंने जैसे ही कुत्ते के ऊपर लिखने के लिए पेन रखा वो भाग गया। 


2. वैज्ञानिक -इस फार्मूले के पीछे मेरे 5 साल निकल गए |
छात्र -इसका मतलब सर आपने इसे इजाद करने मे बहुत मेहनत की 
वैज्ञानिक -  इजाद तो यह एक हफ्ते मे हो गया था लेकिन इसको बेचने मे 5साल लगे |


3. डॉक्टर (मरीज से)- अब तुम बिल्कुल ठीक हो गये हो फिर भी क्यों डर रहे हो?
मरीज (डॉक्टर से)- जिस गाड़ी से मेरा एक्सीडेंट हुआ था उस पर लिखा था फिर मिलेंगे। 


4.एक आदमी मनोचिकित्सक के पास गया। बोला -डॉक्टर साहब मैं बहुत परेशान हूं। जब भी मैं बिस्तर पर लेटता हूं, मुझे लगता है कि बिस्तर के नीचे कोई है। जब मैं बिस्तर के नीचे देखने जाता हूं तो लगता है कि बिस्तर के ऊपर कोई है। नीचे, ऊपर, नीचे, ऊपर यही करता रहता हूं। सो नहीं पाता। कृपा कर मेरा इलाज कीजिये नहीं तो मैं पागल हो जाऊंगा।
डॉक्टर- तुम्हारा इलाज लगभग दो साल तक चलेगा। तुम्हें सप्ताह में तीन बार आना पड़ेगा। अगर तुमने मेरा इलाज मेरे बताये अनुसार लिया तो तुम बिलकुल ठीक हो जाओगे।
मरीज- पर डॉक्टर साहब, आपकी फीस कितनी होगी?
डॉक्टर- सौ रूपये प्रति मुलाकात.. मरीज गरीब आदमी था। बेचारा फिर आने को कहकर चला गया।
लगभग छ: महीने बाद वही आदमी डॉक्टर को सड़क पर घूमते हुये मिला।
डॉक्टर- क्यों भाई, तुम फिर अपना इलाज कराने क्यों नहीं आये? मनोचिकित्सक ने पूछा।
मरीज- सौ रूपये प्रति मुलाकात में इलाज करवाऊं इतने पैसे मेरे पास नही थे? मेरे पड़ोसी ने मेरा इलाज सिर्फ बीस रूपये में कर दिया आदमी ने जवाब दिया।
अच्छा! वो कैसे?
दरअसल वह एक बढ़ई है। उसने मेरे पलंग के चारों पाए सिर्फ पांच रूपये प्रति पाए के हिसाब से काट दिये।

5. एक वैज्ञानिक( आँखों के डॉक्टर से)- डाक्साब मुझे सब दो दो दिखाई पड़ते है |
आँखों का डॉक्टर (वैज्ञानिक से)- तुम्हे चारों को दो दो दिखाई पड़ते है |


डॉक्टर (वैज्ञानिक से) - मोटापे का एक ही इलाज है, तुम रोज सिर्फ 300 ग्राम सलाद,दो मुठ्ठी भुने चने ,500 फल कोई भी,4-5गिलास पानी और मलाई उतरा ढूध पिया करो |
वैज्ञानिक(मुस्कराते हुवे डॉक्टर से)-ये सब  खाना खाने से पहले या खाने के बाद लेना है । 


6.डॉक्टर (मरीज के मित्र से)- अगर आप एक घंटा पहले आ जाते तो हम इन्हें बचा लेते।
मरीज का मित्र- डॉक्टर साहब आधे घंटे पहले तो इनका एक्सीडेंट हुआ था। 



7. तुम्हारी सबसे बड़ी शक्ति क्या है?
जी मेरी पत्नी..
और सबसे बड़ी कमजोरी?
जी दूसरे की पत्नी.. 

8. महिला- ‘मेरे वैज्ञानिक पति की ख़ास विशेषता यह है कि वे खराब से खराब चीज़  की भी ख़ूब बढ़ा-चढ़ाकर प्रशंसा किया करते हैं।’ 
पड़ोसन- ‘ठीक कह रही हो बहन, तभी वे तुम्हारी तारीफ़ों के पुल बांध रहे थे।’


9. डाकू मंगल सिंह वैज्ञानिक के घर में घुस आया
डाकू: सोना(Au) कहां है। जल्दी बताओ।
वैज्ञानिक
(मुस्कराते हुवे डॉकू से)- पूरा घर खाली है जी,जितना सोना  है सो जाओ।


10.वैज्ञानिक-यह कैसी सब्जी बनाई है, गोबर जैसा स्वाद आ रहा है।
वैज्ञानिक की नोकरानी - हे भगवान! न जाने इन्होंने क्या-क्या खाया है। गोबर का भी स्वाद पता है।