Showing posts with label joks. Show all posts
Showing posts with label joks. Show all posts

Sunday, June 20, 2010

कहाँ गयी ब्लोग्वानी ,10 और नए विज्ञान चुटकले पढ़ो Science Joks

संकलन कर्ता :-दर्शन बवेजा विज्ञान अध्यापक 
यमुनानगर हरियाणा
एक ब्लोगर दूसरे ब्लोगर से :ये जी ब्लोग्वानी कहाँ गयी ?
दूसरा ब्लोगर:गर्मियों की छुट्टियाँ है नानी के गयी है |
विज्ञान चुटकले-11
Arvind Mishra said...
भौतिकी के टीचर ने छात्र से पूछा -
हाँ अब बताओ की स्विच आन करने पर पंखा कैसे चलने लगता है /
छात्र :सर ,सब भगवान् की माया है ! 
 श्री अरविन्द मिश्रा जी का धन्यवाद  
विज्ञान चुटकले-12
एक विज्ञापन निकला ,
यदि कोई  Mole Problems  से ग्रसित हो तो सम्पर्क करे
आवोगाद्रो  6022-1023 
 विज्ञान चुटकले-13
एक पैसे की कमी से जूझ रहे वैज्ञानिक ने जू (चिडिया घर) मे नोकरी के लिए प्रार्थना की तो
अफसर ने कहा :हमारा गुरिल्ला मर गया है चाहो तो उस की खाल डाल कर गुरिल्ला बनने की नोकरी कर लो
वैज्ञानिक (पहला दिन): (मन मार कर )आज तो ठीक ठाक दिन बीता रे भय्या .....
अगले दिन उस वैज्ञानिक को गलती से शेर के पिंजरे मे छोड़ दिया गया
शेर गुरिल्ले को देख कर उस पर लपका  और उसे दबोच लिया
वैज्ञानिक: बचाओ  बचाओ  चिल्लाया
शेर बोला : बॉस चुप रहो मैं आपका सहायक  मुत्थु स्वामी  , नहीं तो दोनों की नोकरी चली जायेगी
विज्ञान चुटकले-14
 अगर बेंजीन रिंग से  कार्बनहाइड्रोजन  परमाणुओं को आयरन (Fe) से बदल दे तो
रसायनज्ञ उसे क्या कहेंगे
लोहे का  चक्का (A ferrous wheel)
विज्ञान चुटकले-15
अगर पानी का अणुसुत्र  H2O हो तो बर्फ का अणुसुत्र क्या होगा ?
 H2O-cubed सर जी 
विज्ञान चुटकले-16
मास्टर जी :जो चाकलेट  तुम  खाते हो उसकी  रासायनिक संरचना मे क्या- क्या तत्व  होते है बताओ जरा ?
 एक बच्चा : Carbon+ holmium+ cobalt+lanthanum+ tellurium
मास्टर जी : क्या बत्तमीजी है ये ?
एक बच्चा: सर जी देखो जरा  CHoCoLaTe
विज्ञान चुटकले-17
वेतन प्रमेय को सिद्ध करो ?
वैज्ञानिक कभी भी एक सेल्स ऑफिसर से आधिक धन  नहीं कमा सकता ?
भौतिकी का सूत्र ,
                  शक्ति =कार्य/समय
और हमने सुना है
ज्ञान ही शक्ति है( Knowledge is Power)
समय ही धन है (Time is Money)
अत्
                 ज्ञान =कार्य/धन
या
                 धन =कार्य/ज्ञान
अत् सिद्ध होता है जितना कम ज्ञान उतना ज्यादा धन
शिक्षा : नेता बनो भाई नेता
विज्ञान चुटकले-18
न्यूट्रान (बार मे गया ): बार वेंडर से बोला क्या चार्ज है ?
बार वेंडर:सर आपसे कोई चार्ज नहीं
विज्ञान चुटकले-19
माँ :बेटा और तेज भागो
बेटा :नहीं माँ मै और तेज नहीं भागूँगा
माँ : क्यों बेटा
बेटा :मुझे आज ही स्कूल मे पढ़ाया गया है आइंस्टीन ने बताया
According to special relativity, the length of an object decreases as the speed of the object increases
किसी वस्तु की लम्बाई घटेगी जितनी उस वस्तु की स्पीड बढ़ेगी |
विज्ञान चुटकले-20
भौतिकी का प्रोफेसर (पूरी तन्मयता से पढ़ाता हुआ ): टेक अन् आयरन राड आफ एनी मेटल सेय कापर 
 (Take an Iron Rod of any metal say copper )
बहार शोर सुन कर क्लास रूम से बहार आये प्रोफेसर जी तो बरामदे मे लडको को देखकर डांटते हुवे बोले,
वाय यू आर वायब्रेटीग इन वरांडा लाईक ए सिम्पल पेंडुलम
(Why you are vibrating in varanda like a Simple Pendulum)      


Wednesday, June 16, 2010

विज्ञान चुटकले पढ़ो -जूनियर सीनियर सब हल्के हो लो

विज्ञान चुटकले-1

मास्टर जी :बच्चो बताओ पानी का अणुसूत्र क्या होता है ?
बच्चे : पता नहीं
मास्टर जी :H2O (बोल कर)
मास्टर जी : अब कोई बच्चा ब्लैक बोर्ड पर लिख कर दिखाए |
एक बच्चा उठा और उस ने लिखा H I J K L M N O लो जी सर जी H to O

विज्ञान चुटकले-2

एक दिन ग्रेगर जान मेंडल अपने डिनर को देख कर चिल्लाये,
"क्या आज फिर मटर मटर मटर की सब्जी"
नोकर :सर आज "प्रभावी लक्षणों वाले गुलाबी नाटे वाले" बनाये है |

विज्ञान चुटकले-3

क्या आप उस स्टूडेंट का नाम बता सकते हो जिस को विभिन्न विषयों में एक 'C' और चार 'F' ग्रेड मिले ??
जी हाँ सर जी ,एक बच्चा :कार्बनटेट्राफ्लोराइड CF4

विज्ञान चुटकले-4

एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने एक कनिष्ठ वैज्ञानिक से पूछा क्या तुम्हारे पास एसिटयिलसेलिसिलिक ऐसिड (acetylsalicylic acid) है
कनिष्ठ वैज्ञानिक: क्या आपका मतलब 'ऐस्प्रिन' से है ?
वरिष्ठ वैज्ञानिक :हाँ हाँ यही तो वो कमबख्त नाम है जो मुझे याद नहीं रहता |

विज्ञान चुटकले-5

तीन वैज्ञानिक भोतिकशास्त्री,जीवविज्ञानी और रसायनशास्त्री समुन्द्र की लहरों को देख रहे थे |
भोतिकशास्त्री :मै चला लहरों की तरंग गति पर रिसर्च करने और गया वापिस ना आया
जीवविज्ञानी :मै चला समुन्द्र की वनस्पतियों पर रिसर्च करने और गया वापिस ना आया रसायनशास्त्री :कई वर्षों तक बैठा रहा,इंतजार करता रहा और अंत में उसने रिसर्च पेपर छापा कि " भोतिकशास्त्री और जीवविज्ञानी समुन्द्र के पानी मै घुलनशील होते है "

विज्ञान चुटकले-6

मैडम(बच्चो से) :चलो सब बच्चे कोपी पर बैक्टीरिया का चित्र बनाओ

सब बच्चो ने अपना अपना चित्र दिखाया

एक बच्चे कि कोपी पर कुछ नहीं दिखा

मैडम : आपने नहीं बनाया

बच्चा :मैडम जी ,सूक्ष्मदर्शी से दिखेगा

विज्ञान चुटकले-7


मकेनिकल इंजीनियर(सिविल इंजीनियर को ) :हम बनाते है हथियार तुम क्या बनाते हो
सिविल इंजीनियर :हम बनाते है टारगेट

विज्ञान चुटकले-8

बीच समुन्द्र नाव मे सुराख़ हो गया पानी भरने लगा

किसने क्या किया/कहा

मजदूर -डिब्बे से पानी निकालने लगा(साथी हाथ बढ़ाना)

ज्योतिषी -भाग्य के आगे किस की चली है(जो होना है होके रहेगा)

बीमा एजेंट-मै तो पहले ही कहता था बीमा करवाओ(अब नहीं तो फिर कब )

वैज्ञानिक -आर्कमडीज के सिद्धांत की अनुपालना करो (तैरना जानने वाले कूदते जाओ)

वकील -क्लेम मिल सकता है? पता है ?

नेता जी -अरे भाई सुराख़ के बराबर एक बड़ा सुराख़ कर दो पानी बहार चला जायेगा(देश भी ऐसे ही चल रहा है)


विज्ञान चुटकले-9


थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी

मेरे चाय के कप मे दो बाल(कितने ज्यादा है)

मेरे सिर पर दो बाल (कितने कम है)

विज्ञान चुटकले-10

एक अमरीकन विज्ञान रिपोर्ट

हमने गाय और चिकन की संकर नस्ल बना ली है जो दूध के साथ अंडे भी देगी

एक फ्रेंच विज्ञान रिपोर्ट

हमने मक्खी और मधुमक्खी की संकर नस्ल बना ली है अब ज्यादा शहद बनेगा

एक रशियन विज्ञान रिपोर्ट

हमने काक्रोच और तरबूज की संकर नस्ल बना ली है जब तरबूज को काटोगे बीज अपने आप इधर उधर भागेंगे

एक इंडियन विज्ञान रिपोर्ट

हमने नेता और अभिनेताओं की संकर नस्ल बना ली है जो अब पहले से ज्यादा आसानी जनता को मुर्ख बना सकेगी |

कोई नया विज्ञान चुटकला हो तो  लिखे नाम के साथ पृष्ठ
"विज्ञान चुटकले " मे प्रकाशित होगा
साथ ही साथ संग्रह भी बढता चला जायेगा