Showing posts with label टॉर्नेडो. Show all posts
Showing posts with label टॉर्नेडो. Show all posts

Saturday, October 09, 2010

बोतल मे टॉर्नेडो बना कर देखना Water Tornado In A Bottle

बोतल मे टॉर्नेडो बना कर देखना  Water Tornado In A Bottle
बवंडर(Tornado) एक विनाशकारी चक्रवातीय,खतरनाक हवा का घूर्णन स्तंभ है यह एक पाईपनुमा हवा का घूर्णन स्तंभ है जो  की पृथ्वी और तूफानी बादलों(cumulonimbus,क्यूम्यलोनिम्बस) के सम्पर्क से बनता है व कई बार मेघपुंज बादल cumulus cloud और आधार(पृथ्वी) के साथ संपर्क में भी बनता देखा गया है|
"आमतौर पर बवंडर को अमेरिका के कुछ निश्चित क्षेत्रों में देखा जाता है। यह भारत में भी कभी कभार नजर आ जाता है|  बवंडर हवा के भारी दबाव और बादलों के कई तह से बनता है। पानी/धूल मिटटी  की धारनुमा लकीर आसमान से बनती है और जमीन पर से पानी/धूल मिटटी  ऊपर की तरफ खींचती है।"
बवंडर कई आकारों में आते हैं लेकिन कीप के रूप का जिसका संकीर्ण अंत  पृथ्वी छूता है और वृहद अंत मलबे और धूल से भरा बादल की तरफ होता है|
ज्यादातर बवंडर(Tornado) की पवन गति 40 मील प्रति घंटा(64 किमी/घ) और 110 मील प्रति घंटा(177किमी/घ),औरचोड़ाई250 फीट(75 मीटर) के लगभग होती है| बवंडर बनने के बाद खत्म होने से पहले कई किलोमीटर तक चलता है |
  

बोतल मे बवंडर का बनना :-
परियोजना  कार्य के अंतर्गत आज बोतल मे बवंडर बना कर उस के बारे मे जाना गया
दो लीटर की दो बोतले लो 
उन  के ढक्कन मे सुराख़ (१.५ cm) कर लो 
दोनों ढक्कनों को टॉप से चिपका लो ,फेवी क्विक या अल्फी से 
एक  बोतल मे (नीचे वाली) मे 2/3यानी दो तिहाई पानी भर लो 
कोई  भी रंग डाल कर पानी को हलका सा रंगीन कर लो 
ढक्कन  के युग्म मे से एक साइड के ढक्कन को इस पानी से भरी बोतल पर चड़ा दो 
अब  ऊपर वाले ढक्कन पर खाली दूसरी बोतल चड़ा दो 
अब  बोतलों को पलट दो 
यानी भरी बोतल ऊपर व खाली बोतल नीचे 
जैसे  ही पानी नीचे वाली बोतल मे जाना शुरू होगा तो ऊपर वाली बोतल मे कीप जैसी संरचना बनेगी जो नीचे से संकीर्ण और ऊपर से चौड़ी होगी

यह ही है बोतल मे टॉर्नेडो बवंडर 
यह एक बोतल मे भी बन सकता है 

एक  दो लीटर की बोतल मे पानी ले कर

उस के ढक्कन मे १ सेंटी मीटर का सुराख बना लो

फिर ढक्कन कस दो बोतल को उल्टा करदो 

सुराख के नीचे हाथ रख कर बोतल को गोल गोल एक ही दिशा  मे घुमाओ

ढक्कन से हथेली हटा लो

पानी नीचे गिरेगा और बोतल मे बनेगा टॉर्नेडो



प्रस्तुति:- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा
द्वारा--दर्शन बवेजा ,विज्ञान अध्यापक ,यमुना नगर ,हरियाणा