Showing posts with label heat absorption. Show all posts
Showing posts with label heat absorption. Show all posts

Wednesday, September 01, 2010

तापमान मे अंतर/ऊष्मा का अवशोषण की गतिविधि Temperature Difference

तापमान मे अंतर /ऊष्मा का अवशोषण की गतिविधि Temperature Difference
काला रंग ऊष्मा का अच्छा अवशोषक होता है ?
सर्दियों मे गहरे रंग के कपड़े क्यूँ पहनते है ?
गर्मियों मे भैंस गाय की अपेक्षा अधिक बैचैन क्यूँ दिखती है ?
सोलर कूकर का रंग अंदर से काला क्यूँ किया जाता है ?
खाना पकाने के बर्तन नीचे से काले क्यूँ किये जाते है ?
ये कुछ प्रश्न है जिन के जवाब मे एक पंक्ति अवश्य लिखी जाएगी कि काला रंग ऊष्मा का अच्छा अवशोषक होता है 
आज की गतिविधि द्वारा हम यही जानेंगे कि काला रंग ऊष्मा को अधिक अवशोषित करेगा |
आवश्यक सामग्री :-दो काँच की एक जैसी खाली बोतले,काला एवं सफ़ेद पेंट,पानी ,थर्मामीटर 
सिद्धांत:- ऊष्मा का अवशोषण 
प्रयोग मे सम्मिलित गतिविधियाँ :- 
1. तापमान मापना सीखना 
2. पेंट करना सीखना 
3. तापमान मे अंतर का स्पर्श विधि से अनुमान/अनुभव 
4. सौर उर्जा से पानी का गर्म होना 
5. दैनिक जीवन व परिवेश मे विज्ञान का प्रयोग 
6. ऊपर दिए गए प्रश्नों का ज़वाब  बेहतर तरीके से समझ आना                        
प्रयोग विधि :-काँच की एक बोतल पर काला पेंट कर लेते है और दूसरी बोतल पर सफ़ेद पेंट कर लेते है | एक दिन बाद  पेंट सूख जाता है  अब दोनों बोतलों मे पानी भर देते है और एक ही स्थान पर एक ही तल पर दोनों बोतलों को रख देते है 
 मेज़ पर रखी दोनों बोतले पानी से भरी और पारद तापमापी 
 काले वाली बोतल के पानी का तापमान मापना 
सफ़ेद वाली बोतल के पानी का तापमान मापना 
तापमान मे अंतर ज्ञात करना 
गणना :-
कितने  समय तक पानी का धूप मे रखा 11.30 -12.15  तक 
काली पेंट वाली बोतल के पानी का ताप = 47 डिग्री सेल्सीयस  
सफेद पेंट वाली बोतल के पानी का ताप = 41 डिग्री सेल्सीयस
दोनों बोतलों के पानी के तापमान मे अंतर =47 - 41 = 6  डिग्री सेल्सीयस   
बच्चों  ने इस गतिविधि से बहुत सीखा |

प्रस्तुति :- सी.वी.रमन साईंस क्लब यमुना नगर हरियाणा
द्वारा-- दर्शन बवेजा ,विज्ञान अध्यापक ,यमुना नगर, हरियाणा