वायु मे भार होता है Weighing the Air
वायु मे भार होता है जब ये प्रश्न बच्चों से पूछा गया तो मिली जुली प्रतिक्रिया थी तब ये सोचा गया की एक गतिविधि की जाए जिससे ये पता लग सके की क्या वायु मे भी भार होता है ?
क्यूँ ना पहले ये जाना जाए की वायु का संघटन क्या है विकी की मदद दरकार थी सो आभार विकी का करते हुए हमने ये जाना की सब से ज्यादा तो नाईट्रोजन है वायु मे अरे वाह फिर प्राण वायु के नाम से प्रसिद्ध ऑक्सीजन थी
आप भी जाने
| Gas | Volume | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| Nitrogen (N2) | 78.084% | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Oxygen (O2) | 20.946% | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Argon (Ar) | 0.9340% | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Carbon dioxide (CO2) | 0.039% | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Neon (Ne) | 0.001818% | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Helium (He) | 0.000524% | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Methane (CH4) | 0.000179% | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Krypton (Kr) | 0.000114% | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Hydrogen (H2) | 0.000055% | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Nitrous oxide (N2O) | 0.00003% | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Carbon monoxide (CO) | 0.00001% | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Xenon (Xe) | 9 × 10−6% | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Ozone (O3) | 0% to 7 × 10−6% | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Nitrogen dioxide (NO2) | 2 × 10−6% | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Iodine (I) | 1 × 10−6% | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Ammonia (NH3) | trace |
वायु मे इतना कुछ है तो भार भी होगा
इसको जानने के लिए एक लकड़ी की फट्टी ली
उसके बीचो-बीच धागा बांधा और संतुलित किया
फिर दो लगभग एक जैसे गुब्बारे लिए
फट्टी के दोनों सिरों पर धागे से बाँध दिए
गुब्बारों के धागे आगे पीछे कर के इन्हें भी संतुलन मे ले आये
देखे
संतुलन मे लाने के बाद सावधानी पूर्वक एक गुब्बारे को धागे से निकाल कर फूला लेते है और इस फुले हुए गुब्बारे को वही धागे से उसी बिंदु पर सावधानी पूर्वक बाँध देते है
बीच के धागे से फट्टी उठाने पर देखते है कि फुले हुवे गुब्बारे की तरफ झुकाव है
यह झुकाव क्यूँ आया
तो फट से जवाब मिला की इधर बड़ा गुब्बारा है
तो क्या ?
उसमे हवा है |
अच्छा तो हवा भारी होती है|
जी हाँ सीख गये हम वाह वाह जी
आप सभी को अध्यापक दिवस की बधाई
प्रस्तुति :- सी.वी.रमन साईंस क्लब यमुना नगर हरियाणा
द्वारा-- दर्शन बवेजा ,विज्ञान अध्यापक ,यमुना नगर, हरियाणा

