नींबू के रस से अदृश्य स्याही बनाना Invisible Ink with Lemon Juice
क्या क्या आवश्यकता होगी: एक नींबू आधा,जल,चम्मच,बाउल,कोटन बड(कान साफ़ करने वाली बड),सफेद कागज,टेबिल लैंप या अन्य प्रकाश बल्ब
कैसे करें:
कटोरी में कुछ नींबू का रस निचोड़ कर और उस में पानी की कुछ बूँदें डाले और उसमे थोडा सा पानी मिला कर चम्मच से मिक्स करें,कोटन बड को इस में डूबा कर सफेद कागज पर लिखें और सूखने तक इंतज़ार करें कागज पर लिखा हुआ पूरी तरह अदृश्य हो चुका होगा
अब लिखा हुआ पढ़ने के लिए कागज
को बल्ब के नजदीक लाये
और गर्म होने पर अक्षर उभर जायेंगे और पढ़ ले |
ऐसा क्यूँ हुआ: नींबू का रस एक कार्बनिक द्रव पदार्थ है जो गर्म करने पर आक्सीकृत हो कर भूरे रंग का हो जाएगा और पानी मिले होने के कारण तो कोई भी नहीं जान पाएगा कि कागज पर कुछ लिखा भी है या नहीं जब तक गर्म नहीं किया जाता है|
कुछ अन्य द्रव जैसे संतरे का जूस, शहद, दूध, प्याज का रस,सिरका और शराब से भी यही परिणाम मिलेंगे
प्रस्तुति:- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा द्वारा--दर्शन बवेजा ,विज्ञान अध्यापक ,यमुना नगर ,हरियाणा


