Showing posts with label air pressure. Show all posts
Showing posts with label air pressure. Show all posts

Monday, December 31, 2012

बनाया होवरक्राफ्ट का माडल Hovercraft Model

बनाया होवरक्राफ्ट का माडल Hovercraft  Model
विज्ञान गतिविधियां की तरफ से नव वर्ष 2013 की बहुत बहुत बधाइयां    
क्लब  सदस्यों ने गुब्बारे से संचालित होवरक्राफ्ट का माडल बनाया और उसको चला कर भी देखा। सुबह से ही बच्चे उत्सुक थे कि आज विज्ञान अध्यापक लैब ले जायेंगें और कोई नयी गातिविधि करवायेंगें। सबसे पहले बच्चों को बताया गया कि होवरक्राफ्ट क्या होता है और वो कैसे कार्य करता है 
एक होवरक्राफ्ट हवा के दबाव की वजह से काम करता है। इसमें हवा से एक तकिया फुलाने के लिए एक वायु मोटर पम्प का उपयोग किया जता है। होवरक्राफ्ट इसी गद्दी पर तैरता है, यह जमीन और पानी दोनों पर जा सकता है। 
आज बच्चों ने अपने खुद के गुब्बारा संचालित मिनी होवरक्राफ्ट बनाया। यह होवरक्राफ्ट कैसे काम करता है इसके मूल प्रदर्शन के लिए यह माडल एक बेहतरीन तरीका है। यह माडल भी हवा के दबाव की अवधारणा को दर्शाता है, बस इसमें असली होवरक्राफ्ट के वायु पम्प मोटर का कार्य हम एक गुब्बारे से लेंगें। 
आवश्यक सामग्री: 
एक गुब्बारा 
एक बेकार सी. डी.
एक स्केच पेन 
एक इरेजर 
टेप 
फेवीक्विक
बनाने की विधि: इरेजर (रबड़) में एक सुराख कर लेवें, उस सुराख को सी. डी. के सुराख से मिला कर फेवीक्विक द्वारा चिपका देवें। 
रबर के इस सुराख में एक खाली स्केच पेन का खोल इस प्रकार से फसायें कि वह सी. डी. की सतह  से बाहर ना निकले।
अब स्केच पेन के उपर वाले सिरे पर एक गुब्बारा टेप से चिपकाते हैं। 

कार्य विधि: स्केच पेन के निचले सिरे से गुबारे में हवा भरते हैं और इस माडल को अब सी. डी. वाली साइड से किसी चिकनी सतह पर रख देतें हैं। 

तो हम देखते हैं कि गुब्बारे से निकलती हवा दबाव के साथ सी. डी. को उपर उठाती है और सी. डी. के किनारों से निकलती हवा होवरक्राफ्ट के इस माडल को गति प्रदान करती है।
देखें यह विडियो

प्रस्तुति: सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर, हरियाणा
द्वारा: दर्शन बवेजा, विज्ञान अध्यापक,यमुना नगर, हरियाणा

                   
  

Wednesday, April 07, 2010

वायु का फैलाव एवं संपीडन compression and expansion of air


वायु का  फैलाव एवं संपीडन Compression and Expansion of Air
आवश्यक
सामग्री --ग्लास फ्लास्क या कोई भी दवा या टोनिक की  खाली शीशी ,एक गुब्बारा (बैलून)
सिद्धांत-वायु का विस्तार (ऎकसपैशन ऑफ़ एयर) गर्म करने पर हवा का फैलाव होता है एवं वायु का संपीडन (कम्प्रेशन ऑफ़ एयर )
बनाने की विधि,कार्य विधि:-
एक ग्लास फ्लास्क या कोई भी दवा या टोनिक की  खाली शीशी लेकर उस के मुहं  पर  एक गुब्बारा (बैलून) चढ़ा  लेते है फिर इसे गरम करते है बोतल के अन्दर की हवा गरम हो कर फैलेगी और गुब्बारा अपने आप  फूलने लगेगा अर्थार्त गर्म करने पर हवा का फैलाव होता है | अब बोतल को कुछ देर ठंढी  होने रख दो तो हम देखते है  कि यही गुब्बारा सिकुड़ कर बोतल के अंदर घुस जाता है अर्थार्त ठंढी होने पर हवा संपीडित होती है | 
एक  और प्रयोग कर सकते है निम्न देखे 

 गर्म करने पर हवा फ़ैल कर बाहर आ जाएगी  और जब ट्यूब ठंडी होगी तो निर्वात उत्पन्न होगा और वायु दबाव में अंतर के कारण पानी उपर चडेगा |
नोट :- बोतल को गर्म करने के लिए मोमबत्ती का प्रयोग  करे आग से सावधान रहे |

नीचे  का चित्र गूगल से साभार 

द्वारा--दर्शन बवेजा ,विज्ञान अध्यापक ,यमुना नगर ,हरियाणा

Friday, April 02, 2010

पानी का नीचे न गिरना-2 (न्यू) air pressure experiment new

पानी का नीचे न गिरना-2 (न्यू) air pressure experiment new  
पानी का नीचे न गिरना-2 (न्यू) air pressure experiment new

कपड़े से रोका पानी।
सिद्धांत- वायुमंडलिय दबाव (Atmospheric Pressure)
आवश्यक सामग्री-कांच का बर्तन(गिलास), एक सूती रुमाल, पानी।
बनाने की विधि–कार्य विधि--
गिलास में पानी लो।
एक सूती रुमाल लो।
रुमाल को मध्य से पहले से ही पानी से गीला कर लें।
सूती रुमाल को जकड़ कर ग्लास के मुहँ पर लपेट दो। चित्रानुसार सावधानीपूर्वक गिलास को उल्टा कर दो।
सूती रुमाल पानी को नीचे नहीं गिरने देगा, पानी की अलग-अलग मात्रा ले कर इस प्रयोग का मजा लो।
द्वारा: दर्शन बवेजा, विज्ञान अध्यापक, यमुना नगर, हरियाणा

पानी का नीचे न गिरना air pressure experiments


  पानी का नीचे न गिरना Air Pressure Experiments 
आवश्यक सामग्री - कांच का बर्तन(ग्लास),मोटे कागज का वर्गाकार टुकड़ा ,पानी |
सिद्धांत-वायु  दबाव का सिद्धांत air pressure 

बनाने की विधि–कार्य विधि --ग्लास में पानी लो, अब मोटे कागज का वर्गाकार टुकड़ा ग्लास के मुहँ पर रख कर  हथेली से दबा  कर ग्लास को सावधानीपूर्वक उल्टा कर दो और सावधानीपूर्वक अपनी हथेली हटा लो मोटे कागज का वर्गाकार टुकड़ा पानी को नीचे नहीं गिरने देगा | पानी की अलग-अलग मात्रा ले कर इस प्रयोग का मजा लो |



 द्वारा--दर्शन बवेजा ,विज्ञान अध्यापक ,यमुना नगर ,हरियाणा