Showing posts with label विज्ञान पहेली -10. Show all posts
Showing posts with label विज्ञान पहेली -10. Show all posts

Saturday, April 09, 2011

विज्ञान पहेली-10 Science Quiz-10(और Science Quiz-9 का उत्तर)

विज्ञान पहेली-10 Science Quiz-10(और Science Quiz-9 का उत्तर)
दूसरी बार लागतार विजेता बधाईयां 

बड़ी खुशी से सूचित किया जाता है की इस पहेली-9 के विजेता बने हैं
श्री आशीष मिश्रा  जी उनको बधाईयाँ …….
बायें  में है मिश्रा जी के लिए प्रमाणपत्र  ..
यह  चित्र  हीरा धारित चट्टान किम्बरलाईट  Kimberlite का है जिस में से हीरा (Diamond) प्राप्त होता है|




गर्व की बात है देश के कुल वार्षिक खनिज उत्पादन में सोलह प्रतिशत योगदान छत्तीसगढ़ का होता है।   छत्तीसगढ़ में  बहुमूल्य लौह अयस्क, बॉक्साइट, डोलोमाईट, कोयला, टिन अयस्क, हीरा चट्टान किम्बरलाईट, लाईम स्टोन और गुलाबी क्वार्टज खनिज पाया जाता है  यहाँ हीरों के कई और किम्बरलाईट पाईप मिले है ।
बक्सवाहा (छतरपुर) मध्य प्रदेश बुन्देलखण्ड क्षेत्र में एक क्षेत्रीय अन्वेषण कार्यक्रम के अंतर्गत बन्दर परियोजना के 'ऑर्डर ऑफ मैग्नीट्यूड स्टडी' ने मार्च 2009 में 0.7 कैरेट प्रति टन के ग्रेड पर 37 मिलियन टन 'सांकेतिक संसाधन' (इन्फर्ड रिसोर्स) इंगित किया है।
इस खोज के परिणाम स्वरूप  पन्ना हीरा खान से सात गुना अधिक मूल्यवान हीरा संसाधन की खोज हुई  है जिसकी संभावित उत्पादकता पन्ना से 20 गुना अधिक होगी। इस प्रकार से मध्य प्रदेश परिणाम एवं गुणवत्ता के आधार पर विश्व के 10 शीर्ष हीरा उत्पादक क्षेत्रों में शामिल हो जायेगा। 

पहेली  में भाग लेने वाले सभी सुधीजनो का बहुत बहुत धन्यवाद .......
*******************************************************************************
 विज्ञान पहेली -10 Science Quiz -10
*******************************************************************************
जनता की भारी मांग पर अब से यहाँ पहेली साप्ताहिक की जा रही है बाकी नियम वही हैं |
यह  किस मशहूर व्यक्ति का चित्र है?
हिंट :-
-उत्तर भारत 
-पंजाबीभाषी
  

पहेली का जवाब 17-4-2011 , 9 बजे तक दे सकते है | 




प्रस्तुति:- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा
द्वारा--दर्शन बवेजा,विज्ञान अध्यापक,यमुना नगर,हरियाणा
विज्ञानं संचार में अपना योगदान दें इस ब्लॉग के फालोअर बन कर