Showing posts with label तिल्ली और सिक्का. Show all posts
Showing posts with label तिल्ली और सिक्का. Show all posts

Friday, April 01, 2011

बिना तिल्ली गिराए सिक्का उठाना है Pick the Coin

बिना तिल्ली गिराए सिक्का उठाना है  Pick the Coin 
आज  एक ताजा तरीन प्रयोग किया गया बच्चों के साथ मिल कर ..
एक माचिस ली 

उस में एक छोटा सा सुराख करके एक तिल्ली 90 डिग्री के  कोण पर खड़ी कर दी 
फिर एक 1 रूपये का सिक्का माचिस पर रखा 
एक और तिल्ली ली जिस का एक सिरा सिक्के पर और मसाले वाला सिरा खड़ी तिल्ली के मसाले पर टिका कर आनत  तल बनाती हुई रख दी 
अब हमे बिना तिल्ली गिराए यह सिक्का निकालना है 


 आसान काम बस करना ये है कि 
झुकी हई तिल्ली में आग लगा दो 
जैसे ही दोनों तिल्लियों का मसाला जलेगा दोनों तिल्लियां आपस में जुड जायेंगी 
इनके जुड़ने का कारण होगा अधिक ताप का उत्त्पन्न होना
अधिक ताप के कारण दोनों तिल्लियों के मसाले वाली जगह पर वेल्डिंग जैसी दशा से गुजरेंगी और बंधित हो जाएँगी 
और झुकी हुई तिल्ली जलने पर अपनी नमी खो चुकी होगी परन्तु पूर्ण दहन जितना आवश्यक  ताप ना मिल पाने के कारण तिल्ली का दहन पूर्ण नहीं होगा और तिल्ली काली हो कर सिकुड जाएगी और उपर उठ जायेगी 
अब तिल्ली का सम्पर्क सिक्के से नहीं रहेगा 
इस प्रकार सिक्का उठाया जा सकता है |
हैं ना बढ़िया प्रयोग 
यह  चलचित्र देखें पूरा प्रयोग जानने के लिए 



 सावधानियां :-
यह  प्रयोग  घर से बाहर किया जाना चाहिये 
आग से सावधान रहें 
प्रस्तुति:- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा
द्वारा--दर्शन बवेजा,विज्ञान अध्यापक,यमुना नगर,हरियाणा
विज्ञानं संचार में अपना योगदान दें इस ब्लॉग के फालोअर बन कर     
 उत्साहवर्धन करें |