Showing posts with label पोस्टर. Show all posts
Showing posts with label पोस्टर. Show all posts

Monday, August 16, 2010

आओं पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर बनायें Posters ideas

आओं पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर बनायें Posters ideas
पोस्टर  का महत्व जागरूकता संचार मे बहुत ज्यादा है समय समय पर स्कूल मे एवं अन्य संस्थाओं द्वारा विभिन्न मुद्दों पर पोस्टर बनाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहता है 
स्टुडेंट्स को पोस्टर्स को बनाने के लिए कुछ टिप्स देते है |
१. पोस्टर दिए गए विषय को प्रकट करता हो |
२. पोस्टर मे चित्र नाम मात्र हो और संदेश आकर्षक हो |
३.पोस्टर देखते ही आम आदमी को विषय समझ आ जाये अर्थार्त पोस्टर ज्यादा पेचीदा ना हो |
४ . ज्यादा चटक रंगों का प्रयोग करने से बचे |
५.कम शब्दों मे आधिक संदेश प्रसारित हो |
६.जागरूकता पोस्टर मे वर्णन की जरूरत नहीं होती है |
७. कोई विवादास्पद बात या चित्र ना बनाएँ |
८.पोस्टर मे पृष्ठ रंगीन होना चाहिये |
९.कल्पना की बजाए वास्तविकता अनिवार्य है |
१०. पोस्टर पर किसी व्यक्ति विशेष या देवी देवताओं के चित्र ना बनायें|
आओं मेरे द्वारा संग्रहीत कुछ आदर्श पोस्टर पर्यावरण संरक्षण पर देखें |
यह पोस्टर प्रतियोगिताओं एवं सेमिनार्स के दोरान चुन चुन के  एकत्र किये गए है |
इन्हें देख कर पोस्टर बनाने की बारीकियों को समझे |

देखे ये भी                  








































अब इन पोस्टर्स को देख कर अंदाज़ा लगाना आसान होगा 
ऊपर के पोस्टर भुवनेश्वर से एकत्र किये गये है |
पोस्टर बनाने से सम्बिन्धत सुझाव ज़रूर दे |

अल्पना वर्मा  जी के अनुसार
आप ने अच्छा संग्रह किया है..आप ने जो बिंदु बताये हैं ,सभी अच्छे हैं ..उनमें मैं
आप के द्वारा सुझाए निम्न बिंदु से आंशिक सहमत हूँ-
१-चित्र कम से कम हों..
-----
मेरे ख्याल से चित्रों की कम या ज्यादा संख्या ..पोस्टर के विषय अनुरूप हो ..यहाँ आप ने पर्यावरण विषय लिया है तो उस में भी
चित्र एक पोस्टर में चित्र अधिक हैं[क्रमांक नहीं दिखा ] मगर वह उसकी थीम के अनुरूप है ..
------
हाँ यह ज़रुरी है कि छात्र प्रयास करें कि कम से कम चित्र और कम से कम शब्द कह कर अपना सन्देश प्रभावी ढंग से दे सकें..
-उदाहरण -हवा ही मौत बन गई ..पोस्टर बहुत अच्छा है ..नूतन और मौलिक लगा...जिस में छात्र की वर्तनी [डूबेगा' को नज़रंदाज़ करें ]तो ..रंगों /चित्रों/शब्दों के कम से कम और रोचक तरीके से सन्देश कहा गया है.
-----इन पोस्टरों को किस आयु /कक्षा वर्ग के छात्रों ने बनाया है वह भी जानकारी मिलती तो अच्छा था.
अच्छी पोस्ट .
 हाँ यह भी कहना चाहती हूँ कि पोस्टर का पृष्ठ रंगीन ही हो यह भी ज़रुरी नहीं अगर सिर्फ सफ़ेद चार्ट पर पेंसिल शेड्स ये स्केच से काला सफ़ेद संयोजन हो तो भी कई बार पोस्टर आकर्षित और अलग दिखते हैं.
-मेरे विचार में -प्रस्तुति सरल,रोचक ,तथ्यों पर आधारित जानकारी लिए प्रभावी हो ,स्लोगन/सन्देश सरल भाषा में हो और एक आम आदमी के ज़हन में सीधा उतर जाए .वही सफल पोस्टर माना जायेगा.
:)

प्रस्तुति:- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा
द्वारा--दर्शन बवेजा ,विज्ञान अध्यापक ,यमुना नगर ,हरियाणा