Tuesday, December 07, 2010

पांच महत्त्वपूर्ण विज्ञानं वेबसाईट्स भाग -१ 5 importent science websites पार्ट -२

पांच महत्त्वपूर्ण विज्ञानं वेबसाईट्स भाग -१  5 importent science websites पार्ट -२

आज  से इस ब्लॉग पर में विज्ञान से सम्बंधित कुछ महत्त्वपूर्ण,उपयोगी,प्रसिद्ध  विज्ञानं साईट्स के लिंक दूंगा  
अभी पहली पांच 
1.http://www.howstuffworks.com/
इस  वेबसाईट  पर आप जानोगे कि विभिन्न उपकरण एवं और वस्तुएं कैसे कार्य करती है | आप यहाँ पर किसी भी उपकरण की खोज कर सकते है विज्ञान की मेरी मनपसंद वेबसाईट है ये 
2.http://www.exploratorium.edu/
इस  वेबसाईट  पर आप जानोगे उन संग्राहलयों के बारे में जो विज्ञानं ,कला , मानविकी से सम्बंधित है
3.http://www.scicentral.com/
इस  वेबसाईट  पर आप जानोगे  विज्ञान के विभिन्न विषयों से सम्बंधित नवीनतम खबरें जैसे  ताज़ा खबर New technique for antihydrogen synthesis promises answers to mysteries of antimatter
4.http://www.scidev.net/en/
इस  वेबसाईट  पर आप जानोगे  विज्ञान व तकनीक से सम्बन्धित प्रमाणिक व विश्वसनीय जानकारी तथा उनका विकासशील देशो में आर्थिक व सामाजिक विकास पर क्या प्रभाव होगा |    
5.http://www.popsci.com/  
पोपुलर साईंस मेगजीन के यह आधिकारिक साईट है इस विज्ञान पत्रिका में आकाश गंगा का 3-D टूर मात्र ९० सेकंड में  देख सकते है(Video: A 3-D Tour of All the Known Galaxies, In 90 Seconds) आकाशगंगा  की सैर करने का मज़ा ले और इस साईट का नियमित भ्रमण करते रहे |
धन्यवाद  सहित 
आगे भी आपको जल्द ही और भी जानकारी पूर्ण विज्ञानं साईट्स के लिंक्स दिए जाएँगे |

प्रस्तुति:- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा
द्वारा--दर्शन बवेजा ,विज्ञान अध्यापक ,यमुना नगर ,हरियाणा
विज्ञानं संचार में अपना योगदान दें इस ब्लॉग के फालोअर बन कर     
                                        उत्साहवर्धन करें |                                  

Tuesday, November 30, 2010

विज्ञान पहेली -1 Science Quiz -1

विज्ञान पहेली -1 science Quiz-1
नियम :
1.अवधि 15 दिन ,सही जवाब के 15 अंक   |
2.आयोजक सी.वी. रमण विज्ञान क्लब,यमुना नगर  
3.पुरूस्कार एक विज्ञान पुस्तक डाक से व आन लाईन प्रमाण पत्र |
4.सही जवाब देने वाले सभी बंधुओं का नाम विजेता लिस्ट में आएगा|  
5.10 पहेलियों में अधिकतम स्कोर वाले  विजेता को एक विज्ञानं  पुस्तकों का सेट पुरूस्कार |
6.गलत उत्तर देने वालों के नाम बता दिए जायेंगे सुविधा के लिए  पर उन के गलत उत्तर बहार नहीं निकले जायेंगे | 
7.कोई हिंट नहीं दिया जाएगा 
पानी  को साफ़ करने वाले इस वाटर फिल्टर  का नाम बताएं 
उत्तर में वाटर फिल्टर का नाम केवल दो शब्दों में देना है इसका नाम दो शब्दों का ही है वर्णन नहीं करना है | 

 आरम्भ दिनाँक - 1-12-2010
बंद  दिनाँक (९ शाम)- 15-12-2010






















प्रस्तुति:- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा
द्वारा--दर्शन बवेजा ,विज्ञान अध्यापक ,यमुना नगर ,हरियाणा

Friday, November 12, 2010

नींबू के रस से अदृश्य स्याही बनाना Invisible Ink with Lemon Juice

नींबू के रस से  अदृश्य स्याही बनाना  Invisible Ink with Lemon Juice
क्या क्या आवश्यकता होगी: एक नींबू आधा,जल,चम्मच,बाउल,कोटन बड(कान साफ़ करने वाली बड),सफेद कागज,टेबिल लैंप या अन्य प्रकाश बल्ब
कैसे  करें:
कटोरी में कुछ नींबू का रस निचोड़ कर और उस में पानी की कुछ बूँदें डाले और उसमे थोडा सा पानी मिला कर चम्मच से मिक्स करें,कोटन बड को इस में डूबा कर सफेद कागज पर लिखें और सूखने तक इंतज़ार करें कागज पर लिखा हुआ पूरी तरह अदृश्य हो चुका होगा

  अब लिखा हुआ पढ़ने के लिए कागज
   को बल्ब के नजदीक लाये
  और गर्म होने पर अक्षर उभर जायेंगे और पढ़ ले |
  ऐसा क्यूँ हुआ:  नींबू का रस एक कार्बनिक द्रव पदार्थ है जो गर्म करने पर आक्सीकृत     हो कर भूरे रंग का हो जाएगा और पानी मिले होने के कारण तो कोई भी नहीं जान पाएगा कि कागज पर कुछ लिखा भी है या नहीं जब तक गर्म नहीं किया जाता है|
 
कुछ अन्य द्रव जैसे संतरे का जूस, शहद, दूध, प्याज का रस,सिरका और शराब से भी यही परिणाम मिलेंगे   
प्रस्तुति:- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा
द्वारा--दर्शन बवेजा ,विज्ञान अध्यापक ,यमुना नगर ,हरियाणा

Monday, November 08, 2010

आपकी हथेली में छेद हो जाना Hole in your Palm

हथेली में छेद हो जाना  Hole in the Palm
क्या  हो अगर बिना दर्द आपकी हथेली में छेद हो जाए? 
तो आईये फिर कर के देखे अपनी हथेली में छेद। एक प्लास्टिक का पाइप (पी वी सी पाइप) या कागज  को रोल करके बनाया गया बेलनाकार  पाइप  ही तो चाहिए बस या अभी अपने पास रखा कोई कागज गोल लपेट कर पाईप बना लो।
दोनों आंखे खुली रखनी है एक आँख पर पाइप के एक सिरे को लगा लेते है अपनी  दूसरी हथेली को पाइप के साथ कही भी चित्रानुसार सटा लेते है। दोनों आँखे खुली रखनी है अब आपको अपनी हथेली जो पाईप के साथ सटी है उस में छेद दिखाई देगा। दोनों आंखे खुली रख कर किसी भी वस्तु को देखते है  वो हथेली के छेद में से भी दिखेगी।
One of your eyes sees a hole, the other sees a hand. Your eyes and brain add the two images together, creating a hand with a hole in it! ... That's because one eye is likely dominant, which means your brain has a slight preference for visual information from that eye over the other.
नोट: रौशनी की तरफ देखोगे तो अच्छे परिणाम मिलेगे, हथेली को पाइप के साथ जोड़ना है न की आगे लाना है।
हमारी दोनों आँखे एक ही समय में दो अलग अलग ऑब्जेक्ट्स को देख रही है,दोनों आँखों के रेटिना पर भी अलग अलग प्रतिबिंब बनेगा जो की अतिच्छादन overlap करने से छेद को हथेली पर दिखायेगा।
प्रस्तुति:- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा
द्वारा--दर्शन बवेजा, विज्ञान अध्यापक, यमुना नगर, हरियाणा










Friday, October 29, 2010

परखनली में तड़ित बना कर देखना How to make test tube Thunderstorm

परखनली में तड़ित बना कर देखना  How to make test tube Thunderstorm
आज अपनी परियोजना के अंतर्गत बच्चों ने परखनली में तड़ित बना कर देखी ,वैसे जो तड़ित वृष्टि बादलों में बनती है वो अलग प्रक्रिया है परन्तु विभिन्न  रसायन मिला कर परखनली में तड़ित वृष्टि बना कर देखने का मज़ा लिया और बहुत कुछ सीखा  |

इस प्रयोग के लिए निम्न चीजों की जरूरत है |

H2SO4 सान्द्र यानी सल्फ्यूरिक अम्ल  ,CH3CH2OH यानी इथेनोल या एथिल अल्कोहल,KMnO4 पोटाशियम परमेगनेट 

कैसे  किया ये सब

1.परखनली में थोडा सा H2SO4 सान्द्र यानी सल्फ्यूरिक अम्ल लिया

2.सावधानी से दीवार के सहारे साहरे CH3CH2OH यानी इथेनोल या एथिल अल्कोहल डाला     

    (4-5 गुना सल्फ्यूरिक अम्ल से)

3.अब इस मिश्रण में थोडा सा KMnO4 पोटाशियम परमेगनेट डालते है

   
और लैब में अँधेरा कर देते है

कुछ ही क्षणों में शुरू  होता है गजब का नज़ारा

जैसे वर्षा में तडित यानी बिजली गिर रही हो |

  
ये हमारे अपने प्रयोग का वीडियो है|   

    बाकी यू-ट्यूब पर भी है इस प्रयोग का वीडियो

   ये लिंक है

   लिंक -1  

   लिंक -2 पूरी विधि के साथ  

  नोट :- इस प्रयोग में प्रयुक्त रसायन खतरनाक है और इस प्रयोग को असावधानीपूर्वक करना खतरनाक हो सकता  है

  आवश्यक सुरक्षा इंतजाम कर के आध्यापक के नेतृत्व में ही यह प्रयोग कर के देखें  

    प्रयोग से सम्बंधित सभी रासायनिक क्रिया

Concentrated sulfuric acid reacts with KMnO4 to give Mn2O7, which can be explosive
Mn2O7 arises as a dark green oil by the addition of H2SO4 to KMnO4. The reaction initially produces permanganic acid, HMnO4 (structurally, HOMnO3), which is dehydrated by sulfuric acid to form its anhydride, Mn2O7.
2 KMnO4 +(cold) 2 H2SO4 → Mn2O7 + H2O + 2 KHSO4
Mn2O7 can react further with sulfuric acid to give the remarkable cation MnO3+, which is isoelectronic with CrO3:[citation needed]
Mn2O7 + 2 H2SO4 → 2 [MnO3]+[HSO4] + H2O
Mn2O7 decomposes near room temperature, explosively so at > 55 °C. The explosion can be initiated by striking the sample or by its exposure to oxidizable organic compounds. The products are MnO2 and O2. Ozone is also produced, giving a strong smell to the substance. The ozone can spontaneously ignite a piece of paper impregnated with an alcohol solution. This may be interesting but the producing of manganese heptoxide is an undesirable byproduct in many situations.

प्रस्तुति:- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा

द्वारा--दर्शन बवेजा ,विज्ञान अध्यापक ,यमुना नगर ,हरियाणा