Monday, June 13, 2011

दस ग्याहरा नयें विज्ञान चुटकले science joks


दस ग्याहरा नयें विज्ञान चुटकले science jokes 

जी हाँ गाँव  वालो की खास मांग पर एक पुरानी विज्ञान चुटकलों की शृंखला फिर से जारी  की जा रही है.
पेशे खिदमत हैं ११ नयें विज्ञान चुटकले 
पेश तो है पर हंसी आये या नहीं आये ये अनुसंधान का विषय है.   
यहाँ  से जोक्स का टेस्ट थोड़ा मिला जुला किया जा रहा है.

विज्ञान चुटकले-21
एक नेता जी को पेट्रोल पम्प के उदघाटन के लिए बुलाया गया.
उदघाटन के बाद नेता जी पेट्रोल पम्प के मालिक से पूछता है
'क्या आप को पूरी उम्मीद थी कि यहाँ से पेट्रोल निकलेगा'

विज्ञान चुटकले-22
डाक्टर ने मरीज का पेट का आपरेशन किया,फिर सिल दिया,फिर खोलने लगा.
नर्सक्या हुआ,अब क्यों खोल रहे हो ?
डाक्टर :कैंची बीच मे रह गयी
फिर सिल दिया,फिर खोलने लगा.
नर्सक्या हुआ,अब क्यों खोल रहे हो ?
डाक्टर : नाईफ बीच मे रह गया .
ऐसा आठ बार हुआ
इस दौरान मरीज उठ गया बोला
डाक्टर साब यहाँ एक जिप ही लगा दो जब मर्जी खोलना बंद करना :)

विज्ञान चुटकले-23
मरीज : डाक्टर साब मुझे भूख नहीं लगती. 
डाक्टरअच्छा !! तो फिर अपना खाना मुझे दे जाना.

विज्ञान चुटकले-24
विज्ञान अध्यापक : (छात्र से) तुम अपनी मम्मी को मा (Ma) कहो तो उनकी छोटी एवं बड़ी बहन को क्या कह कर पुकारोगे 
छात्र : मिनिमा और मैक्सिमा Mini-ma and Maxi-ma   
   
विज्ञान चुटकले-25
इतिहास के अध्यापक के छुटटी पर जाने से विज्ञान अध्यापक को इतिहास का पर्चा (प्रश्न पत्र) बनाने के लिए दिया गया. 
प्रश्नों को देखते ही छात्रों को झटका लगा,
प्रश्न सख्यां . रज़िया सुल्ताना का स्वच्छ एवं नामांकित आरेख बना कर वर्णन करें.
प्रश्न सख्यां . हल्दी घाटी के युद्ध का प्रयोगिक सत्यापन करो.
प्रश्न सख्यां . जंग* किसे कहते हैं जंग से बचने के क्या उपाय हैं? *(जंग=Rust) 
प्रश्न सख्यां . जिन्नाह और नेहरु के बीच केमिस्ट्री का वर्णन करो.
प्रश्न सख्यां . क्या होता है जब? अस्त्र-शस्त्रों को नमी वाले स्थान पर रख दिया जाए. 
प्रश्न सख्यां . राजा द्वारा शाही खजाने को बढ़ाने के नियम लिखो.   
प्रश्न सख्यां . बादशाह,बेगमों और उन की संतानों के लिए सूत्र का व्युत्पन करों.
प्रश्न सख्यां . १८५७ की क्रान्ति की विफलता और सफलता के बीच ग्राफीय अध्ययन करो. 
प्रश्न सख्यां . प्रचीन भवन निर्माण मे प्रयुक्त सामग्री का रसायनिक विश्लेषण करो.
प्रश्न सख्यां १०. सुकरात को पिलाए गए विष का रासायनिक नाम बताओ. 

विज्ञान चुटकले-26
अध्यापकक्याकोई उदाहरण है जिस मे तरल पदार्थ को गर्म करने पर व ठोस मे बदल जाता हो 
छात्र : जी हाँ 
अध्यापकक्या ?
छात्र : जी बेसन के पकोड़े.

विज्ञान चुटकले-27 
भौतिकी प्रवक्ता : क्या तुम्हे पता है गुरुत्व का नियम ही हमे बताता है कि हम धरती पर कैसे खड़े होते है?
छात्रसर गुरुत्व के नियम के प्रतिपादन से पहले क्या सब धरती पर लेटे रहते थे.  

विज्ञान चुटकले-28
चुम्बन की विषयवार व्याख्या 
अर्थशास्त्र के अनुसार : यह वो है जिस मे पूर्ति से अधिक मांग रहती है .
गणित ज्यामिति के अनुसार : दो ओठों के बीच की न्यूनतम दूरी.
कम्प्यूटर विज्ञान के अनुसार : दो हार्डवेयर ऐसे जोड़े जाएँ कि डाटा केबल की भी जरूरत नहीं पड़े. 
मेडिकल साईंस के अनुसार : जनसंख्या वृद्धि के लिए स्विच आन.
रसायन विज्ञान के अनुसार : बिना बाह्य उष्मा दिए ताप का बढ़ना.
भौतिकी के अनुसार : यह वो प्रक्रिया है जिस मे ह्युमन बोडी आवेशित होती है. 
यांत्रिक अभियांत्रिकी के अनुसार : दो बोडिज़ को बिना वेल्डिंग के जोड़ा जाना.
चिकित्सा विज्ञान के अनुसार : संचारित रोगों के फैलने की विधियों मे सम्पर्क द्वारा रोग फैलने का बेहतरीन उदाहरण की प्रस्तुति.

विज्ञान चुटकले-29
रसायन प्रवक्ता : यह रासायनिक समीकरण पूरी करों KI + 2S---------->----  
छात्र :   KI + 2S---------->KISS  

विज्ञान चुटकले-30
जीवविज्ञान प्रवक्ता : समाजशास्त्र और जीवविज्ञान मे क्या फर्क है 
छात्र : यदि नवजात पिता जैसा दिखता है तो जीव विज्ञान नहीं तो समाजविज्ञान. 

विज्ञान चुटकले-31 
ज्योतिषी मेंढ़क से : तुम जल्द ही एक खूबसूरत लड़की से मिलने वाले हो. 
मेंढ़ककब और कहाँ ?
ज्योतिषी मेंढ़क से : अगले माह B.Sc.थर्ड सेमेस्टर की बायो लैब मे.



२१ से पुराने भी पढ़ने हों तो कृपया यहाँ पर पढ़ें. 
प्रस्तुति :- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा
द्वारा :-दर्शन बवेजा,विज्ञान अध्यापक,यमुना नगर,हरियाणा
विज्ञानं संचार में अपना योगदान दें इस ब्लॉग के फालोअर बन कर    

Sunday, June 12, 2011

विज्ञान पहेली-19 Science Quiz-19 (और Science Quiz-18 का उत्तर)

विज्ञान पहेली-19 Science Quiz-19 (और Science Quiz-18 का उत्तर)
श्री राज भाटिया जी
 इस पहेली -१८  का जवाब दिया है 
श्री राज भाटिया जी एवं श्री श्रीष जीePandit  ने 
आपको व अन्य प्रतिभागियों,विजिटर्स को बहुत बहुत बधाईयां व धन्यवाद 
श्री राज भाटिया जी जी के हम विशेष रूप से यूं भी आभारी हैं कि आपकी उपस्तिथि बच्चों के इस क्लब गतिविधि ब्लॉग पर सदैव रहती है. विज्ञान गतिविधियाँ विज्ञान क्लब का चिठ्ठा होने के कारण यह क्लब की पत्रिका के समान ही है आप की इस पर उपस्तिथि आप के बाल प्रेम को प्रकट करती हैं हम आपकी इस भावना के आगे नमन करते हैं.





भुवनेश और विशाल
ये बच्चे लिसापोल नामक एक तरल साबुन/डिटर्जेन्ट बना रहे है जिस का प्रयोग डिश वाश तरल सोप के रूप मे किया जाता है. आजकल यह होममेड पदार्थ कम प्रचलन मे है परन्तु फिर भी कभी कभी कोई बना लेता है सस्ता पड़ता है.
ये दोनों बच्चे भुवनेश और विशाल मश्कअली जो की दोनों सी.वी.रमण विज्ञान क्लब के एक्टिव सदस्य भी है.लिसापोल ही बना रहें हैं. 
लिसापोल बनने के लिए चार रसायन प्रयोग मे लाये जाते हैं.
यह चारों रसायन आसानी से साबुन उद्योग का कच्चा माल बेचने वाले दूकानदार के पास मिल जाता है.ये चारों रसायन हैं;


१. एसिड स्लरी Acid Slurry 0.2 kg
२. सोडा ऐश Soda Ash  .05 kg
३. ट्राई सोडियम फास्फेट  Tri Sodium Phosphate .05kg
४. यूरिया .05    kg 
एक प्लास्टिक की बाल्टी मे 5 लीटर पानी लेकर उस मे सोडा ऐश घोल लेते हैं.और फिर  एसिड स्लरी को धीरे धीरे मिलाते हैं और लकड़ी की स्टिक से चलते रहते है.अब बाकी दोनों रसायन भी मिला कर घोल लेते हैं लो जी बन गया आप का तरल साबुन यानि Liquid Soap. इस से आप बर्तन धो सकते है कोई कालीन,दरी,फर्श आदि बड़े क्षेत्रफल वाला धुलाई का काम जहां ज्यादा साबुन लगने की आवश्यकता हो यह १०-१५ रूपये प्रति किलोग्राम खर्च का तरल साबुन या डिटर्जेन्ट है       
सभी उत्साह बढाने वाले बंधुओं का धन्यवाद और अब बारी है नयी पहेली की.....
****************************************************
विज्ञान पहेली-19 Science Quiz-19
**************************************************** 
यह क्या घटना है और ताज़ा ताज़ा  कब घटित होने जा रही है?
हेली का जवाब 19-6-2011,  8 बजे तक दे सकते है |
हेली का परिणाम 19-6-2011,  9 बजे |



प्रस्तुति :- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा
द्वारा :-दर्शन बवेजा,विज्ञान अध्यापक,यमुना नगर,हरियाणा
विज्ञानं संचार में अपना योगदान दें इस ब्लॉग के फालोअर बन कर    

Saturday, June 04, 2011

विज्ञान पहेली-18 Science Quiz-18 (और Science Quiz-17 का उत्तर)

विज्ञान पहेली-18 Science Quiz-18 (और Science Quiz-17 का उत्तर)
इस ब्लॉग के १०० समर्थक होने की खुशी के साथ इस का दुख कि इस पहेली -१७ का जवाब कोई नहीं देना चाहता था वरना जवाब तो मिल ही जाना था B.Sc. मे इन अप्रेट्स का बहुत प्रयोग किया है खैर 
Retort


Thiele tube
pycnometer
सभी उत्साह बढाने वाले बंधुओं का धन्यवाद और अब बारी है नयी पहेली की
****************************************************
विज्ञान पहेली-18 Science Quiz-18
****************************************************

 यह बच्चे घर पर ही चार रसायनों को मिला के अपनी मम्मी के लिए कोई काम की घरेलू चीज बना रहे हैं आज कल यह होममेड पदार्थ कम प्रचलन मे है परन्तु फिर भी कभी कभी कोई बना लेता है सस्ता पड़ता है .
हेली का जवाब 15-6-2011,  8 बजे तक दे सकते है |
                        पहेली का परिणाम 15-6-2011,  9 बजे |
प्रस्तुति :- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा
    द्वारा :-दर्शन बवेजा,विज्ञान अध्यापक,यमुना नगर,हरियाणा
  विज्ञानं संचार में अपना योगदान दें इस ब्लॉग के फालोअर बन कर