विज्ञान पहेली-19 Science Quiz-19 (और Science Quiz-18 का उत्तर)
इस पहेली -१८ का जवाब दिया है
श्री राज भाटिया जी एवं श्री श्रीष जीePandit ने
आपको व अन्य प्रतिभागियों,विजिटर्स को बहुत बहुत बधाईयां व धन्यवाद
श्री राज भाटिया जी जी के हम विशेष रूप से यूं भी आभारी हैं कि आपकी उपस्तिथि बच्चों के इस क्लब गतिविधि ब्लॉग पर सदैव रहती है. विज्ञान गतिविधियाँ विज्ञान क्लब का चिठ्ठा होने के कारण यह क्लब की पत्रिका के समान ही है आप की इस पर उपस्तिथि आप के बाल प्रेम को प्रकट करती हैं हम आपकी इस भावना के आगे नमन करते हैं.
| श्री राज भाटिया जी |

| भुवनेश और विशाल |
ये बच्चे लिसापोल नामक एक तरल साबुन/डिटर्जेन्ट बना रहे है जिस का प्रयोग डिश वाश तरल सोप के रूप मे किया जाता है. आजकल यह होममेड पदार्थ कम प्रचलन मे है परन्तु फिर भी कभी कभी कोई बना लेता है सस्ता पड़ता है.
ये दोनों बच्चे भुवनेश और विशाल मश्कअली जो की दोनों सी.वी.रमण विज्ञान क्लब के एक्टिव सदस्य भी है.लिसापोल ही बना रहें हैं.
लिसापोल बनने के लिए चार रसायन प्रयोग मे लाये जाते हैं.
यह चारों रसायन आसानी से साबुन उद्योग का कच्चा माल बेचने वाले दूकानदार के पास मिल जाता है.ये चारों रसायन हैं;
१. एसिड स्लरी Acid Slurry 0.2 kg
२. सोडा ऐश Soda Ash .05 kg
३. ट्राई सोडियम फास्फेट Tri Sodium Phosphate .05kg
४. यूरिया .05 kg
एक प्लास्टिक की बाल्टी मे 5 लीटर पानी लेकर उस मे सोडा ऐश घोल लेते हैं.और फिर एसिड स्लरी को धीरे धीरे मिलाते हैं और लकड़ी की स्टिक से चलते रहते है.अब बाकी दोनों रसायन भी मिला कर घोल लेते हैं लो जी बन गया आप का तरल साबुन यानि Liquid Soap. इस से आप बर्तन धो सकते है कोई कालीन,दरी,फर्श आदि बड़े क्षेत्रफल वाला धुलाई का काम जहां ज्यादा साबुन लगने की आवश्यकता हो यह १०-१५ रूपये प्रति किलोग्राम खर्च का तरल साबुन या डिटर्जेन्ट है
सभी उत्साह बढाने वाले बंधुओं का धन्यवाद और अब बारी है नयी पहेली की.....
****************************************************
विज्ञान पहेली-19 Science Quiz-19
****************************************************
यह क्या घटना है और ताज़ा ताज़ा कब घटित होने जा रही है?
पहेली का जवाब 19-6-2011, 8 बजे तक दे सकते है |
पहेली का परिणाम 19-6-2011, 9 बजे |
प्रस्तुति :- सी.वी.रमन साइंस क्लब यमुना नगर हरियाणा
द्वारा :-दर्शन बवेजा,विज्ञान अध्यापक,यमुना नगर,हरियाणा
विज्ञानं संचार में अपना योगदान दें इस ब्लॉग के फालोअर बन कर