Tuesday, October 08, 2013

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह के पांचवे दिन सोलर सिस्टम का लाइव प्रदर्शन किया Live demonstration of Solar System

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह के पांचवे दिन सोलर सिस्टम का लाइव प्रदर्शन किया Live demonstration of Solar System 
आज विश्व अंतरिक्ष सप्ताह के पांचवे दिन की गतिविधियों मे बच्चों ने सोलर सिस्टम का लाइव प्रदर्शन किया। मुकुंद लाल पब्लिक स्कूल के कक्षा सात व आठ के बच्चो ने अपनी कक्षा अध्यापिकाओं साक्षी सिक्का व अमनदीप कौर के मार्गदर्शन मे स्कूल मैदान मे सोलर सिस्टम सजीव प्रदर्शन किया। कक्षा सात की छात्रा साविया ने सूर्य बन कर सोलर सिस्टम के केन्द्र मे डेरा जमाया तो वही मुस्कान ने बुध ग्रह बन कर सूर्य की परिक्रमा की और श्रेया ने शुक्र, सोम्या ने पृथ्वी व चेतना ने मंगल ग्रह का रूप धार कर अपनी काबलियत का परिचय दिया।
पार्थिव ग्रहों के बाद बारी आती है सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति की जिसकी भूमिका मे सुप्रीत थी। नमन ने शनि ग्रह का जीवंत प्रदर्शन किया व शनि के चमकीले छल्लो का भी प्रदर्शन किया। सोनल, शुभदीप व सयम ने क्रमश अरुण, वरुण व यम ग्रहों की भूमिका मे अपनी अदभुद अभिनय क्षमताओं का परिचय दिया। सूर्यांश ने धूमकेतू के रूप मे शांत सौरमंडल मे यकायक प्रवेश करके सौरमंडल के मे हलचल मचा दी और बिना कोई नुकसान किये
धूमकेतू अपनी अनंत यात्रा पर निकल गया।
स्कूल प्रांगण बहुत सारे बच्चो ने इस बेहतरीन लाइव प्रदर्शन का आनंद उठाया व खेल ही खेल मे ब्रहमांड की चाल को देखा। प्रधानाचार्या शशी बाटला समेत सभी अध्यापको ने बच्चों की इस प्रस्तुति को सराहा और मेरिट प्रमाणपत्रों से नवाजा गया।

राजकीय हाई स्कूल मंडेबरी मे भी बच्चो ने मनाया विश्व अंतरिक्ष सप्ताह

वहीं दूसरी और मंडेबरी के राजकीय हाई स्कूल मे भी बच्चो ने विश्व अंतरिक्ष सप्ताह गतिविधियों का आनंद लिया। विद्यालय के मुख्य अध्यापक श्री अनूप कोठियाल ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां आयोजित करने से स्कूली बच्चो आनंद प्राप्त होता है और वे गतिविधियों के माध्यम से बहुत कुछ सीखते हैं। विद्यालय मे शिक्षण सहगामी गतिविधियों के रूप मे अर्जित किया गया ज्ञान उनके निकट भविष्य मे बहुत काम आता है। मौलिक मुख्य अध्यापक प्रदीप सरीन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चो को विश्व अंतरिक्ष सप्ताह गतिविधियों के माध्यम से ज्ञान देने के लिए वे अपने अध्यापको के आभारी है।
इस मौके पर शालिग राम, दर्शन लाल, योगेन्द्र शर्मा, विजय अत्री, सोनिया शर्मा, कुलदीप अध्यापक भी उपस्थित रहे।
अखबारों मे भी मिला स्थान 























Monday, October 07, 2013

अंतरिक्ष प्रदर्शनी एवं एक दिवसीय धूम केतु कार्यशाला Space Exhibition and One Day Workshop on Comet ISON

अंतरिक्ष प्रदर्शनी एवं एक दिवसीय धूमकेतु कार्यशाला Space Exhibition and One Day Workshop on Comet ISON
आज स्थानीय मुकुन्द लाल पब्लिक स्कूल सरोजनी कॉलोनी, यमुनानगर में सीवी रमन विज्ञान क्लब के सहयोग अन्तरिक्ष सप्ताह के चौथे दिन की गतिविधियों का आयोजन करवाया गया। जिसके तहत अन्तरिक्ष विज्ञान से सम्बन्धित स्पेस माडल प्रदर्शनी व एक दिवसीय धूम केतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अन्तरिक्ष विज्ञान से सम्बन्धित बहुत से मॉडलों का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी का शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शशि बाटला ने किया। 

विद्यार्थियों ने अन्तरिक्ष यान, परग्रही जीव, सूर्यग्रहण, चन्द्रग्रहण, चन्द्रयान अभियान, इसरो, नासा, अन्तरिक्ष यात्री, मंगल ग्रह अन्वेषण, स्पेस कॉलोनी, कृत्रिम उपग्रह संचालन से सम्बन्धित मॉडल बनाकर सबका मन मोह लिया।
एक दिवसीय धूम केतु कार्यशाला 
विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह के अन्तर्गत एक अन्य कार्यक्रम मे एक दिवसीय धूम केतु कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जिसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पधारे श्री राजपाल पाँचाल ने प्रतिभागियों को दूरदर्शी का इतिहास एवं नाइट स्काइ वॉचिंग से सम्बन्धित व्याख्यान दिया।

कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से ब्रह्माण्ड दर्शन
सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ श्रीश बेंजवाल ने कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से ब्रह्माण्ड दर्शन प्रक्रिया की जानकारी दी। दर्शन बवेजा ने धूमकेतू एवं मिथक विषय पर व्याखान दिया, विद्यालय की  विज्ञान प्रवक्ता रोमी बख्शी ने पावर प्वाइँट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से प्रतिभागियों को सौरमण्डल के रहस्यों से अवगत कराया। 
विद्यार्थियों ने भी अपने व्याख्यान दिए
विशषज्ञों के अलावा विद्यालय के   विद्यार्थियों ने भी पावर प्वाइँट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अपने व्याख्यान दिए विद्यार्थियों ने भी पावर प्वाइँट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अपने व्याख्यान दिए जिसमें श्रेया ने सोलर सिस्टम पर, नेहा ने धूमकेतुओं का इतिहास, आँचल काम्बोज ने आइसॉन धूमकेतु की सौरमंडलीय  यात्रा पर प्रस्तुति देकर पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्राप्त किये।





सीवी रमन विज्ञान क्लब के सहयोग से गत प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार भी प्रदान किये गये। आज के कार्यक्रम मे ममता वर्मा, किरण मनोचा, पूजा कालरा, साधना मेहता, साक्षी त्रिखा, शिव कुमार अध्यापक उपस्थित रहे।
अखबारों मे 

















कैप्शन जोड़ें